BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दिल्ली बॉर्डरों के पास इंटरनेट सेवाएं शुरु, हटी कीलें फिर लगेंगी

by bnnbharat.com
February 4, 2021
in समाचार
दिल्ली बॉर्डरों के पास इंटरनेट सेवाएं शुरु, हटी कीलें फिर लगेंगी
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्‍ली: दिल्ली के बॉर्डरों के पास इंटरनेट सेवाएं एक बार फिर से सामान्य हो गई है. इसके साथ ही बॉर्डरों पर धरनास्थलों के पास सड़कों पर लगाईं कीलें हटाने का वीडियो सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस ने कहा है कि सड़कों पर किले फिर से लगाई जाएंगी. किसानों द्वारा 6 फरवरी को चक्का जाम का ऐलान करने के बाद सड़कों पर पुलिस ने कीलें लगवाईं थीं.

गाजीपुर बॉर्डर के पास सड़क पर लगे कील हटाने की खबरें मीडिया पर छाने के बाद दिल्ली पुलिस का बयान सामने आया है. दिल्ली पुलिस के डीसीपी ईस्ट ने कहा है कि कील लगाने की जगह बदली जा रही है, उसे परमानेंट हटाया नहीं गया है. साथ ही डीसीपी ईस्ट ने ये भी कहा है कि गाजीपुर बॉर्डर पर बैरिकेडिंग की जो व्यवस्था पहले थी, वो जस की तस रहेगी. सिर्फ कील को वहां से हटाया गया है, जिसे दूसरी जगह पर लगाया जाएगा.

वहीं टीकरी बॉर्डर पर भी किसानों का आंदोलन लगातार जारी है. टीकरी बॉर्डर पर किसानों को रोकने के लिए कंक्रीट की जो दीवारें बनाई गई थी, उसे अब और ऊंचा किया जा रहा है. मंच और सुरक्षाकर्मियों के बीच नेट लगवाया गया है ताकि पथराव की स्थिति में पत्थरों से बचा जा सके.

गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों से मिलने पहुंचे विपक्षी दलों के प्रतिनिधिमंडल को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा. दिल्ली पुलिस ने धरनास्थल से पहले बैरिकेडिंग के पास ही सभी को रोक लिया. उन्हें यूपी की सीमा में दाखिल नहीं होने दिया गया. विपक्षी दलों के इस प्रतिनिधिमंडल में अकाली दल से सांसद और पूर्व केन्द्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल, डीएमके सांसद कनिमोझी, एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले और टीएमसी सांसद सौगत रॉय शामिल थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

MSME सेक्टर के साथ हुआ धोखा: राहुल गांधी

Next Post

हाथियों के झुंड ने महिला को पटक-पटककर मार डाला, एक जख्मी

Next Post
जंगली हाथियों ने महिला व बच्चे को कुचला

हाथियों के झुंड ने महिला को पटक-पटककर मार डाला, एक जख्मी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d