BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नित्यानंद के खिलाफ इंटरपोल ने गुजरात पुलिस के अनुरोध पर जारी किया ‘ब्लू नोटिस’

by bnnbharat.com
January 22, 2020
in समाचार
नित्यानंद के खिलाफ इंटरपोल ने गुजरात पुलिस के अनुरोध पर जारी किया ‘ब्लू नोटिस’
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: स्व-घोषित भगवान नित्यानंद के खिलाफ इंटरपोल ने गुजरात पुलिस के अनुरोध पर ‘ब्लू नोटिस’ जारी किया है. ब्लू नोटिस  ऐसे व्यक्ति को खोजने के लिए एक किया जाता है जो लापता या अज्ञात अपराधी है या सामान्य आपराधिक कानून के उल्लंघन के लिए वॉन्टेड है.

बता दें कि देश छोड़कर भागे दुष्कर्म के हाई प्रोफाइल आरोपी स्वामी नित्यानंद का कोई सुराग नहीं है। पुलिस और एजेंसियों को भनक तक नहीं लगी और अपनी शिष्याओं से दुष्कर्म का आरोपी नित्यानंद देश छोड़ कर चला गया. इतना ही नहीं उसने वीडियो के जरिए एजेंसियों को चुनौती भी दी थी.

विदेश मंत्रालय ने सभी देशों में भारतीय दूतावासों और उच्चायोगों को अलर्ट कर रखा है. एक वीडियो संदेश में नित्यानंद ने कहा था है कि कोई भी अदालत उसे सजा देकर सच बोलने से नहीं रोक सकती. नित्यानंद के मुताबिक वह भगवान शिव का परम रूप है और इस सच को दुनिया को बताना चाहता है.

एक वेबसाइट पर इक्वाडोर में हजारों एकड़ जमीन खरीद कर उसे कैलाश नामक हिंदू राष्ट्र बनाने का दावा करने के बाद नित्यानंद चर्चा में आया था. इसका संज्ञान लेते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा था कि इक्वाडोर सरकार ने नित्यानंद के वहां होने से इनकार किया है. मंत्रालय ने कहा था कि नित्यानंद किस देश में है इसकी भी जानकारी नहीं है .

विदेश मंत्रालय ने बताया था कि किसी एजेंसी ने इस भगोड़े स्वामी का पता लगाने के मामले में संपर्क नहीं किया. वहीं सरकार ने इक्वाडोर में नित्यानंद के अलग देश बनाने के दावे को सिरे से खारिज कर दिया था. नित्यानंद के खिलाफ 22 नवंबर को दो बच्चियों के अपहरण का मामला दर्ज करने वाली गुजरात पुलिस ने माना था कि नित्यानंद देश छोड़ कर भाग चुका है.

उस पर कर्नाटक में भी अपनी शिष्याओं से दुष्कर्म का मामला दर्ज है. नित्यानंद का पासपोर्ट 2018 में ही रद्द हो चुका है. एजेंसियों को शक है कि नित्यानंद नेपाल के रास्ते बिना पासपोर्ट भाग गया.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रांची के सभी प्रखंडों में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का किया गया आयोजन

Next Post

चोरों ने इंडियन ओवरसीज बैंक में चोरी का किया प्रयास

Next Post
चोरों ने इंडियन ओवरसीज बैंक में चोरी का किया प्रयास

चोरों ने इंडियन ओवरसीज बैंक में चोरी का किया प्रयास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d