BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

इंटरस्टेट ड्रग माफिया मोजू मियां समेत दो तस्कर गिरफ्तार

by bnnbharat.com
December 31, 2020
in समाचार
दो पक्षों के बीच हुई मारपीट मामले में दो गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

स्विफ्ट डिजायर समेत अफीम व भारी मात्रा में ब्राउन सुगर बनाने में प्रयुक्त उपकरण बरामद

चतरा: चतरा में पांव पसारने की फिराक में जुटे इंटरस्टेट ड्रग माफियाओं के विरूद्ध देर शाम चतरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. एक गुप्त सूचना के आधार पर इटखोरी थाना पुलिस ने विशेष छापामारी अभियान चलाकर थाना क्षेत्र के नरचा नवादा गांव से अफीम तस्करी की फिराक में जुटे अंतर्राज्यीय ड्रग माफिया मोजू मियां समेत दो तस्करों को धर दबोचा है. गिरफ्तार तस्करों के पास से पुलिस ने करीब पांच किलो गीला अफीम के साथ तस्करी में प्रयुक्त मारुति स्विफ्ट डिजायर कार भी जब्त किया है. 

दूसरी ओर ड्रग माफिया की गिरफ्तारी के बाद इटखोरी पुलिस ने सदर थाना पुलिस के सहयोग से उसके निशानदेही पर चतरा शहर के महुआ चौक इलाके में स्थित उसके घर में भी एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में छापा मारा गया. जहां से पुलिस ने अफीम तस्करी से जुड़े कई उपकरण व दस्तावेज बरामद किये है. इसके अलावे गिरोह में शामिल कई सफेदपोशों के विरुद्ध भी पुलिस को पुख्ता सबूत हांथ लगे हैं. जिसके आधार पर शहर के विभिन्न इलाकों के अलावा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भी पुलिस रातभर अफीम तस्करों के विरुद्ध अभियान चला रही थी. 

हालांकि इस मामले में पुलिस के कोई भी वरीय अधिकारी अभी कुछ भी कहने से बच रहे हैं. जानकारी के अनुसार पुलिस गिरफ्त में आया ड्रग माफिया मोजू मियां का संबंध विभिन्न राज्यों के बड़े शहरों में सक्रिय ड्रग माफिया गिरोह से है. वह पूर्व में भी कई बार जेल जा चुका है. लेकिन बेल पर बाहर आने के बाद वह फिर से तस्करी के काले धंधे में संलिप्त हो गया था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गरीब व असहाय परिवारों के बीच कंबल का वितरण

Next Post

नये साल में 40 खिलाड़ियों की होगी सीधी नियुक्ति

Next Post
राज्य में ग्रामीण विकास विभाग में 1485 पदों पर जल्द होगी नियुक्ति

नये साल में 40 खिलाड़ियों की होगी सीधी नियुक्ति

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d