रांची: रिम्स में स्थायी निदेशक की नियुक्ति के लिए 21 सितंबर को साक्षात्कार होगा. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ने इस बारे में सूचना जारी कर दी है. प्रोजेक्ट भवन में मुख्य सचिव के कार्यालय कक्ष में 21 सितंबर को होगा.
इंटरव्यू का समय सुबह 11 बजे से निर्धारित किया गया है. रिम्स निदेशक की नियुक्ति के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में चार सदस्यीय कमेटी गठित है. इसमें मुख्य सचिव के अलावा स्वास्थ्य सचिव, एम्स, नई दिल्ली के निदेशक, कार्मिक विभाग द्वारा मनोनीत अनुसूचित जनजाति के एक पदाधिकारी शामिल हैं.

