रांची: राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान, झारखंड के तहत चयनित विशेषज्ञ चिकित्सकों तथा चिकित्सा पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र अब 29 दिसंबर को मिलेंगे.पहले नियुक्ति पत्र का वितरण बुधवार को निर्धारित था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से इसे स्थगित कर दिया गया.बताया जाता है कि 29 दिसंबर को सरकार के एक साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित होनेवाले कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे.
इस कार्यक्रम में झारखंड लोक सेवा आयोग से अनुशंसित चिकित्सकों को भी नियुक्ति पत्र दिए जाने हैं. बता दें कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान के तहत 68 विशेषज्ञ चिकित्सकों तथा 81 चिकित्सा पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिए जाने हैं.
झारखंड लोक सेवा आयोग ने टाउन प्लानर पद पर नियुक्ति के लिए मंगलवार से शुरू साक्षात्कार अंतिम समय में अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया. यह साक्षात्कार 15-18 दिसंबर तक प्रस्तावित था. आयोग के अनुसार, साक्षात्कार की नई तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी.

