BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

किरासन तेल जलाने से विस्फोट में दो की मौत के बाद जांच शुरू, सैंपल जांच के लिए भेजा गया

by bnnbharat.com
February 17, 2021
in समाचार
विस्फोट में बच्चा घायल

विस्फोट में बच्चा घायल

Share on FacebookShare on Twitter

राँची: खाद्य आपूर्ति विभाग के संयुक्त सचिव ने पीड़ित परिजनों से घटना की जानकारी ली, पीडीएस दुकानदार व डीलर से पूछताछ
हजारीबाग. झारखंड के हजारीबाग में जनवितरण प्रणाली दुकानं (पीडीएस) से वितरित किरासन तेल जलाने से विस्फोट की घटना एक बच्ची समेत दो लोगों की मौत मामले में जांच शुरू हो गयी है. खाद्य आपूर्ति विभाग के संयुक्त सचिव शांतनु अग्रहरी ने बुधवार को मौके पर पहुंच कर पीड़ित परिजनों से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली और पीडीएस दुकानदान और डीलरों से भी पूछताछ की. वहीं जिला प्रशासन की ओर से तत्काल प्रभाव से इस किरासन तेल के उपयोग पर रोक लगाने की अपील ग्रामीणों से की गयी है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार हजारीबाग सदर प्रखंड के 2 पंचायतों में पीडीएस दुकानदार द्वारा वितरित किए गए किरासन तेल के जलाने से हो रहे विस्फोट मामले की घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. संयुक्त आनगारी और चुटियारों पंचायत के विभिन्न गांव पहुंचे. इस दौरान पीड़ित परिवारों से शांतनु अग्रहरि ने पूरे मामले की जानकारी ली. पीड़ितों ने बताया कि केरोसिन तेल के जलाते ही वह विस्फोट कर जा रहा है और इस घटना में जान माल की क्षति हो रही है. अग्रहरी ने पीडीएस दुकानदार से भी इसकी जानकारी ली, साथ ही किरासन तेल के सप्लायर आर्मी ट्रेडिंग कंपनी के गोदाम पहुंचकर मामले की जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने पीडीएस दुकानदार, मार्केटिंग अफसर व सदर बीडीओ से किरासन तेल का उपयोग ग्रामीण द्वारा न करने देंने की अपील की. वहीं प्रशासन को निर्देश देकर सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवाया. इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि सैंपल की जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा. हालांकि उन्होंने कहा कि घटना की पुनरावृति पर अंकुश को लेकर किरासन तेल के उपयोग पर रोक लगा दी गई है. उन्होंने पीड़ित परिवारों को मुआवजे के बाबत जिला प्रशासन से बात करने का भी जिक्र किया.
इधर, हजारीबाग जिला प्रशासन की ओर से बताया गया है कि आमनारी एवं सरोनी ग्राम में किरासन तेल से संबंधित घटित घटना के मद्देनजर आर्मी ट्रेडिंग कंपनी के द्वारा टैंकर से 37 जनवितरण प्रणाली की दुकानों को 17 फरवरी को 11,774 लीटर आपूर्ति किरासन तेल की आपूर्ति की गयी. जिला प्रशासन की ओर से सभी पीडीएस दुकानदारों को निर्देश दिया गया है कि किरासन तेल का वितरण यदि लाभुकों के बीच किया गया हो तो वे लाभुकों को तुरंत किरासन तेल का प्रयोग करने से मना करें और यदि जन वितरण प्रणाली दुकानदार के पास किरासन तेल अवशेष हो तो, उसे अलग कर रखेंगे, तथा उसका वितरण नहीं करेंगे. सभी जन वितरण प्रणाली दुकानदार उक्त टैंकर का किरासन तेल का प्रयोग करने के लिए आज ही तुरंत लाभुकों को मना करने का निर्देश दिया गया था. घटना के मद्देनजर उपायुक्त के निर्देश पर ज़िला प्रशासन किरोसिन तेल का सैंपल लेकर आईओसीएल लैब एवं फॉरेंसिक लैब भेज दिया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पिठौरिया में युवक की संदिग्ध मौत, गोली लगने की संभावना

Next Post

दारू में जेएसएलपीएस केंद्र पहुंची ग्रामीण विकास सचिव आराधना पटनायक

Next Post

दारू में जेएसएलपीएस केंद्र पहुंची ग्रामीण विकास सचिव आराधना पटनायक

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d