BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोविड 19  टीम गठित कर बाजार एवं विभिन्न चौक चौराहों पर जांच अभियान

निर्देशों का उल्लंघन करते पाये जाने वाले दुकानदारों के खिलाफ नोटिस जारी

by bnnbharat.com
July 30, 2020
in Uncategorized
कोविड 19  टीम गठित कर बाजार एवं विभिन्न चौक चौराहों पर जांच अभियान

कोविड 19  टीम गठित कर बाजार एवं विभिन्न चौक चौराहों पर जांच अभियान

Share on FacebookShare on Twitter

अनुमण्डल पदाधिकारी रांची की अगुवाई में गठित जांच टीम ने चलाया अभियान

“कडरू, अरगोड़ा, सिंह मोड़ सहित अन्य व्यस्त बाज़ारों में दिशा निर्देशों के उल्लंघन पर की गई कार्रवाई: एसडीओ रांची

रांची : कोविड-19 के बचाव एवं रोकथान हेतु गृह मंत्रालय, भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा जारी निदेशों का उल्लंघन संबंधी जांच जिला प्रशासन द्वारा प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारियों द्वारा राँची के विभिन्न क्षेत्रों, कडरू, अरगोड़ा, सिंह मोड़ एवं अन्य क्षेत्रों में की गई। जिसमें सरकार के द्वारा जारी निदेशों के उल्लंघन किये जाने पर निम्नलिखित चार दुकान को नोटिस निर्गत किया गया है.

गुरुवार को रांची जिला प्रशासन द्वारा तैयार की गई जांच टीम द्वारा कडरू, अरगोड़ा बाज़ार, सिंह मोड़ सहित अन्य क्षेत्रों में जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान कई जगहों पर सरकारी दिशा निर्देशों का उल्लंघन कर रहे दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई। साथ ही ऐसे दोषियों के खिलाफ़ नोटिस भी जारी किया गया.

इन दुकानों के खिलाफ निम्न वजहों से की गई कार्रवाई

1- राँची टुल्स, कडरू, राँची द्वारा दुकान के प्रवेश स्थलों पर सेनीटाईजर उपलब्ध नहीं कराया जाना एवं दुकान में एक बार में 5 व्यक्तियों से अधिक व्यक्तियों का होना तथा दुकान मालिक/कर्मचारियों, ग्राहकों के मध्य पर्याप्त अपेक्षित दुरी का अनुपालन नहीं किया गया एवं सभी ग्राहकों का नाम, पता एवं मोबाईल नम्बर नोट एवं सुरक्षित नहीं करना।

2- राँची हार्डवेयर एवं सेनेटरी,कडरू, राँची द्वारा सार्वजनिक स्थलों, कार्य स्थलों पर मुंह ढंकना, फेस मास्क का प्रयोग नहीं किया जाना, न्यूनतम दूरी 6 फीट का पालन नहीं किया जाना, प्रवेश स्थल पर सेनीटाईजर उपलब्ध नहीं कराया जाना, एक समय में 5 व्यक्ति से अधिक होना, दुकान मालिक/कर्मचारियों, ग्राहकों के मध्य पर्याप्त अपेक्षित दुरी का अनुपालन नहीं किया गया एवं सभी ग्राहकों का नाम, पता एवं मोबाईल नम्बर नोट एवं सुरक्षित नहीं करना।

3- कृष्णा सेल्स, लालजी हिरजी रोड, राँची द्वारा एक समय में 5 व्यक्ति से अधिक ग्राहकों का दुकान में प्रवेश होना, दुकान मालिक/कर्मचारियों, ग्राहकों के मध्य पर्याप्त अपेक्षित दूरी का अनुपालन नहीं किया गया।
एवं सभी ग्राहकों का नाम, पता एवं मोबाईल नम्बर नोट एवं सुरक्षित नहीं करना।
4- स्वास्तिक लिमिटेड, लालजी हिरजी रोड, राँची द्वारा दुकान मालिक/कर्मचारियों, ग्राहकों के मध्य पर्याप्त अपेक्षित दूरी का अनुपालन नहीं किया गया।

अनुमण्डल पदाधिकारी सदर रांची श्री लोकेश मिश्रा ने बताया कि, “पिछले कुछ दिनों से जांच टीम गठित कर लगातार भीड़-भाड़ वाले इलाकों सहित हाट बाजार के क्षेत्रों में निगरानी की जा रही है। साथ ही लोगों से सोशल डिस्टेनसिंग का अनुपालन सनिश्चित करने को कहा जा रहा है। जांच के दौरान कुछ जगहों पर आपत्तिजनक स्थिति दिखाई देने के बाद, उन दुकानों के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है।”

“आमजनों को भी यह समझना होगा कि यदि किसी स्थान पर उन्हें भीड़ भाड़ जैसी स्थिति दिखाई दे तो लोग उन जगहों पर जाने से बचें। इससे न सिर्फ अपनी सुरक्षा होगी बल्कि दूसरों की भी सुरक्षा होगी।”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दुर्घटना मृत्यु की तरह माना जाएगा कोल इंडिया कर्मियों का कोरोना से निधन : प्रहलाद जोशी

Next Post

नगर निगम के सिटी मैनेजर और जेई के बीच धक्का-मुक्की, समर्थक आमने-सामने

Next Post
नगर निगम के सिटी मैनेजर और जेई के बीच धक्का-मुक्की, समर्थक आमने-सामने

नगर निगम के सिटी मैनेजर और जेई के बीच धक्का-मुक्की, समर्थक आमने-सामने

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d