BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दो बच्चियों समेत 4 की हत्या मामले में जांच तेज, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

by bnnbharat.com
April 13, 2021
in समाचार
बैंक की परीक्षा देने आए दिव्यांग को चंद रुपयों के लिए मार डाला, कब्रिस्तान से हाथ काटकर ले गए हत्यारे
Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर:- झारखंड के जमशेदपुर के कदमा इलाके में दो बच्चियां समेत 4 की हत्या के मामले में पुलिस  की जांच जारी है.मंगलवार को कोल्हान के डीआईजी राजीव रंजन ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की.उन्होंने कहा कि अबतक की जांच में पति दीपक कुमार के द्वारा ही घटना को अंजाम देने की बात सामने आ रही है.  हालांकि वजह का पता नहीं चल पाया है. जांच में फॉरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है.

डीआईजी ने खुलासा करते हुए कहा कि आरोपी ने रविवार रात को ही पत्नी और दो बेटियों की हथौड़े से मारकर हत्या कर दी.इससे पहले उसने घर में जमकर शराब पी.सोमवार को ट्यूशन टीचर बच्चों को पढ़ाने आई, तो उसकी भी हत्या कर दी.ऐसी भी आशंका है कि हत्या से पहले उसके साथ रेप को अंजाम दिया गया. फिर अपने दो संबंधियों को घर पर बुलाकर उनकी भी हत्या की कोशिश की.हालांकि वे दोनों बच निकले. फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है.  दोनों से पूछताछ की गई है. अब तक जांच से साफ पता चल रहा है कि घटना को अकेले पति दीपक कुमार ने ही अंजाम दिया और फरार हो गया. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

 सोमवार को कदमा इलाके के तानसा रोड स्थित क्वार्टर नंबर-97 में एक साथ चार लाशें मिलने से सनसनी फैल गई. टाटा स्टील के फायर ब्रिगेड कर्मी दीपक कुमार ने अपनी पत्नी, दो बेटियों और शिक्षिका की निर्मम हत्या कर दी. इतना ही नहीं उसने अपने दो रिश्तेदारों को घर बुलाकर उनकी भी जान लेने की कोशिश की.घटना से पूरे शहर में कोहराम मच गया. पुलिस ने घर से शराब की बोतल और हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा बरामद कर लिया है. आरोपी अभी भी फरार चल रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

7452 लोगों को लगाया गया कोविड-19 का टीका

Next Post

महामारी में भी स्वास्थ्य मंत्री की पहल सराहनीय-कांग्रेस

Next Post
प्रदेश कांग्रेस के दो कार्यकारी अध्यक्षों को शोकॉज नोटिस

महामारी में भी स्वास्थ्य मंत्री की पहल सराहनीय-कांग्रेस

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d