रांचीः वैश्विक महामारी कोविड-19 से संबंधित केंद्र व राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुपालन को लेकर रांची में दुकानों व प्रतिष्ठानों की जांच लगातार की जा रही है. इसी क्रम में आज दिनांक 03 नवंबर 2020 को कार्यपालक दंडाधिकारी, रांची मेरी मड़की ने कोरोना के शर्तों के अनुपालन को लेकर लोअर बाजार थाना क्षेत्र के कांटा टोली में विभिन्न 17 दुकानों व प्रतिष्ठानों की जांच की. जांच के क्रम में कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए जारी दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने पर संबंधित दुकानों को नोटिस देते हुए सील कर दिया गया.
06 दुकानों को नोटिस, 03 को किया गया सील
जांच के क्रम में 06 दुकानों में कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन पाया. इनमें 03 दुकानों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण प्राप्त होने तक तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया.
इन दुकानों को सील किया गया
1. टेली टॉक.
2. मोहन स्टोर.
3. फैशन बाजार.
इन दुकानों प्रतिष्ठानों को नोटिस दिया गया
1. खुशबू फैंसी बाजार.
2. नेशनल मोबाइल.
3. मोबाइल मार्ट.

