रांची:- वैश्विक महामारी कोविड-19 से संबंधित केंद्र-राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुपालन को लेकर रांची में दुकानों-प्रतिष्ठानों की जांच की जा रही है. इसी क्रम में आज दिनांक 25 मार्च 2021 को कार्यपालक दंडाधिकारी, रांची मेरी मड़की ने कोरोना के शर्तों के अनुपालन को लेकर चुटिया थाना क्षेत्र में विभिन्न 08 दुकानों-प्रतिष्ठानों की जांच की.
जांच के क्रम में कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए जारी दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने पर संबंधित दुकानों को नोटिस दिया गया.
जांच के क्रम में 05 दुकानों में कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन पाया. सभी को नोटिस देते हुए आगे दिशा निर्देशों के उल्लंघन करने पर विधि सम्मत कार्रवाई की चेतावनी दी गई.
जिन दुकानों को नोटिस दिया गया, उनके नाम निम्न हैंः-क्वालिटी शूज पैलेस, स्वागत स्वीट शॉप, राहुल ड्रेसेस, आशियाना मोबाइल शॉप, अन्नपूर्णा जनरल स्टोर शामिल है. कार्यपालक दंडाधिकारी मेरी मड़की द्वारा मास्क जांच अभियान भी चलाया गया. इस दौरान उन्होंने मास्क ना पहनने वालों को हिदायत दी.
