BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रातू अंचल के पूर्व CO के खिलाफ जांच शुरू, PMO में की गयी थी शिकायत

by bnnbharat.com
September 8, 2019
in Uncategorized
रातू अंचल के पूर्व CO के खिलाफ जांच शुरू, PMO में की गयी थी शिकायत

Investigation started against former CO of Ratu zone, complaint was made in PMO

Share on FacebookShare on Twitter

ब्यूरो चीफ
रांची

राजधानी रांची के रातू अंचल में फर्जी तरीके से जमीन बेचे जाने के मामले में तत्कालीन अंचल अधिकारी अमर प्रसाद के खिलाफ जांच शुरू हो गयी है. अंचल अधिकारी ने गलत दस्तावेज और पंजी-2 में हेरफेर कर बुढ़मू के गिंजो ठाकुर गांव के रहनेवाले लालमन साहू की रैयती जमीन को बेचते हुए जमाबंदी कर दी थी.

लालमन साहू के परिजनों की रातू अंचल के मुरचू में 545 एकड़ से अधिक जमीन है. इसमें से आधी जमीन अंचल अधिकारी ने मनोज सिंह, अरविंद सिंह, त्रिभुवन तिवारी और अनिल तिवारी के साथ मिल कर बेच दी. कई बार आवेदन देने के बाद भी लालमन साहू का पंजी-2 में नाम नहीं चढ़ाया गया और न ही जमाबंदी की गयी. एक लाख रुपये प्रति डिसमील की लागत से 150 से 200 एकड़ जमीन फर्जी वाड़ा करके बेच दी गयी. इसमें एक अरब से अधिक राशि का लेन-देन करने की सूचना है.

जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवार के लोगों ने रातू अंचल के अंचल अधिकारी से कई बार रजिस्टर-2 में नाम चढ़ाने और लगान रसीद निर्गत करने की गुजारिश की. पर इनके आवेदन पर विचार ही नहीं किया गया. मार्च 2019 में अमर प्रसाद ने अपना तबादला देवघर सदर अंचल करा लिया. इसके बाद फिर अगस्त 2019 में इनका तबादला धनबाद में कर दिया गया. सूत्रों का कहना है कि जांच की वजह से ही इनका तबादला किया गया है. विभाग के संयुक्त सचिव रामकुमार सिन्हा जांच की बात को एक सिरे से झुठला रहे हैं. वैसे भी अंचल के वर्तमान सीओ भी अपने स्तर से जांच करा रहे हैं.

मझिअस, बेटखेता, गैरमजरुआ मालिक जमीन की जमाबंदी कर दी गयी अंचल कार्यालय से

अंचल कार्यालय से लालमन साहू की मझिअस, बेटखेता और गैरमजरूआ मालिक (जमीन के प्रकार) जमीन की दूसरों के नाम से जमाबंदी कर हेराफेरी की गयी है. इसमें रजिस्टर-2 और खेवट में दर्ज लालमन साहू के नाम की जगह दूसरे लोगों का नाम चढ़ा कर जमीन की खरीद-बिक्री करने की इजाजत दे दी गयी. पूरे प्रकरण में रांची के भूमि सुधार उप समाहर्ता कार्यालय की भूमिका भी संदिग्ध बतायी जाती है, क्योंकि जमीन की जमाबंदी करने की अनुशंसा यहीं से दी गयी है. अंचल कार्यालय के कर्मियों, अधिकारियों ने खेवट संख्या-3, 4, 5 की जमीन में ही अधिकतर गड़बड़ियां की हैं. इस खेवट में खाता संख्या 94, 18, 68, 47, 48, 93, 19 और अन्य शामिल हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

धनबाद : सोशल मीडिया पर भाजपा नेत्री को किया गया बदनाम, पहुंची थाने

Next Post

कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं: रामचन्द्र चंद्रवंशी

Next Post
कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं: रामचन्द्र चंद्रवंशी

कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं: रामचन्द्र चंद्रवंशी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d