BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result

खाद्य पदार्थों की जांच हेतु जांच टीम का गठन, रांची में होम डिलीवरी करने वाले आउटलेट्स से सैंपल कलेक्ट किए गए

सभी सैंपल जांच के लिए भेजे गए

by bnnbharat.com
July 31, 2020
in Uncategorized
खाद्य पदार्थों की जांच हेतु जांच टीम का गठन, रांची में होम डिलीवरी करने वाले आउटलेट्स से सैंपल कलेक्ट किए गए

खाद्य पदार्थों की जांच हेतु जांच टीम का गठन, रांची में होम डिलीवरी करने वाले आउटलेट्स से सैंपल कलेक्ट किए गए

Share on FacebookShare on Twitter

रांची : कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर रांची जिलान्तर्गत सभी रेस्टोरेंट एवं फूड आउटलेट को केवल होम डिलीवरी की अनुमति दी गई है. इसी के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच करने हेतु उपायुक्त के निर्देशानुसार अनुमण्डल दण्डाधिकारी, रांची लोकेश मिश्रा की अगुवाई में जांच टीम गठित कर रांची के विभिन्न फूड आउटलेट से सैंपल कलेक्शन के लिए भेजा गया. इस दौरान रांची के मेन रोड, अरगोड़ा बाज़ार एवं एचबी बाज़ार के विभिन्न स्थानों से टीम द्वारा सैंपल कलेक्ट कर जांच के लिए भेजा गया है.

शुक्रवार को रांची के विभिन्न मुख्य बाजार एवं चौक चौराहों के फूड आउटलेट एवं मिष्टान भंडारों के खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच हेतु टीम गठित कर भेजी गई। एसडीएम रांची की अगुवाई में जांच के लिए भेजी गई टीम ने विभिन्न रेस्टोरेंट, मिष्टान भंडार एवं खाद्य पदार्थों की होम डिलीवरी करने वाले अन्य दुकानों से सैंपल कलेक्ट कर जांच के लिए भेज दी गई है।

अनुमण्डल पदाधिकारी सदर, रांची लोकेश मिश्रा ने बताया कि, “कोविड 19 के दौरान किसी भी रेस्टोरेंट या मिठाई की दुकानों इत्यादि पर बैठ कर खाने की अनुमति नहीं हैं। इसलिए कई भोजनलयों द्वारा खाने-पीने के सामान, मिठाई इत्यादि की होम डिलीवरी शुरू की गई है। इस दौरान आमजनों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ ही लोगों के घरों तक पहुंचायी जाये, एहतियातन जांच टीम का गठन कर जांच अभियान शुरू किया गया है।”

“सैंपल की जांच रिपोर्ट में अगर किसी भी आउटलेट के सैंपल में कोई अमान्य पदार्थ पाया जाता है या गुणवत्ता में कमी पाई जाती है, जिससे कि जानमाल के क्षति होने की आशंका हो तो वैसे लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अभी इस तरह के जांच अभियान आगे भी चलाये जाएंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

करन आनंद ने दोस्त के साथ बिताए पलों को याद करते हुए दोस्ती का अपने जीवन में महत्व बताया

Next Post

मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर  डीएवी नीरजा सहाय में कहानी सुनाओ प्रतियोगिता का आयोजन

Next Post
मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर  डीएवी नीरजा सहाय में कहानी सुनाओ प्रतियोगिता का आयोजन

मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर  डीएवी नीरजा सहाय में कहानी सुनाओ प्रतियोगिता का आयोजन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d