जमशेदपुर: कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल की दशा सुधारने को लेकर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निर्देश पर रांची से सरकारी एनजीओ आरोग्यम की सात सदस्यीय टीम मंगलवार एमजीएम अस्पताल पहुंची. जहां इनके द्वारा अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया गया.
साथ ही इमरजेंसी एवं रजिस्ट्रेशन विभाग की भी गहनता से जांच किया गया. टीम में डॉक्टर भी शामिल थे. उनके द्वारा अस्पताल में ईलाज और उपचार की प्रणाली का भी मुआयना किया गया.
वहीं इस संबंध में टीम के सदस्यों ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद ही कुछ भी बता पाएंगे. हालांकि, उनके द्वारा इतना जरूर कहा गया कि मंत्री के निर्देश पर यहां आए हैं रिपोर्ट उन्हें सौंपा जाएगा.
आपको बता दें कि मंत्री बनने के बाद बन्ना गुप्ता लगातार एमजीएम अस्पताल की व्यवस्था को सुधारने की दिशा में काम कर रहे हैं. हालांकि, अस्पताल आए दिन सुर्खियों में बना हुआ है.

