BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

निवेशकों को पसंद आया इंडियन मार्केट, फरवरी में किया 23,663 करोड़ का निवेश

by bnnbharat.com
February 28, 2021
in समाचार
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक) चालू कैलेंडर वर्ष में लगातार दूसरे महीने शुद्ध निवेशक बने हुए हैं. आम बजट को लेकर सकारात्मक धारणा तथा कंपनियों के तीसरी तिमाही के नतीजे अच्छे रहने के बीच एफपीआई ने फरवरी में भारतीय बाजारों में शुद्ध रूप से 23,663 करोड़ रुपये का निवेश किया है.

डिपॉजिटरी के आंकड़ों के मुताबिक, 1-26 फरवरी के दौरान एफपीआई ने शेयरों में शुद्ध रूप से 25,787 करोड़ रुपये डाले, लेकिन उन्होंने लोन या बांड बाजार से 2,124 करोड़ रुपये की निकासी भी की. इस तरह भारतीय बाजार में उनका शुद्ध निवेश 23,663 करोड़ रुपये रहा.
पिछले महीने एफपीआई ने भारतीय बाजारों में शुद्ध रूप से 14,649 करोड़ रुपये डाले थे. कोटक सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष एवं प्रमुख रुस्मिक ओझा ने कहा कि इस महीने एफपीआई के प्रवाह में मुख्य वजह आम बजट और कंपनियों के अच्छे तिमाही नतीजे रहे.

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा कि अमेरिका में 10 साल के बांड पर प्राप्ति बढ़ने से एफपीआई का प्रवाह सुस्त पड़ा है. उन्होंने कहा कि पूंजी प्रवाह में अमेरिका के 10 साल के बांड पर प्राप्ति का महत्वपूर्ण योगदान है. मुद्रास्फीति को लेकर बांड पर प्राप्ति बढ़ रही है. इससे पूंजी का प्रवाह सुस्त पड़ेगा.

एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध प्रमुख एस रंगनाथन ने कहा कि एफपीआई का रुख भारतीय बाजारों के लिए सकारात्मक रहा, क्योंकि आईएमएफ ने भारत के लिए 2021 में सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था होने की भविष्यवाणी की है. उन्होंने उम्मीद जताई कि एफपीआई का प्रवाह अगले महीने भी सकारात्मक रहेगा.

फरवरी के पहले पांच कारोबारी सत्रों भारतीय बाजारों में शुद्ध रूप से 12,266 करोड़ रुपये का निवेश किया है. वहीं, जनवरी महीने में भारतीय बाजारों में शुद्ध रूप से 14,649 करोड़ रुपये का निवेश किया था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चालू वित्तीय वर्ष का द्वितीय अनुपूरक बजट कल होगा पेश, 3 मार्च बजट

Next Post

अपने घर में ही आराम कर रहे हैं अमिताभ बच्चन, चिंता की कोई बात नहीं

Next Post
अमिताभ बच्चन ने की ऑर्गेन डोनेट करने की अनाउंसमेंट

अपने घर में ही आराम कर रहे हैं अमिताभ बच्चन, चिंता की कोई बात नहीं

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d