BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

25 जनवरी को टाउन हॉल में इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन

by bnnbharat.com
January 24, 2021
in समाचार
25 जनवरी को टाउन हॉल में इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन
Share on FacebookShare on Twitter

रांची स्मार्ट सिटी में झारखंड के निवेशकों को मिलेगा मौका

धनबाद: स्मार्ट सिटी मिशन के तहत झारखंड की राजधानी रांची में विकसित हो रही स्मार्ट सिटी में झारखंड के निवेशकों को सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है. 656 एकड़ जमीन पर विश्वस्तरीय आधारभूत संरचना के साथ शहर के निर्माण का कार्य तेज गति से चल रहा है और आधारभूत संरचना का काम अंतिम दौर में है. इसी कारण स्मार्ट सिटी कारपोरेशन की ओर से प्लॉट्स के ऑक्शन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. वर्तमान में आवासीय, व्यावसायिक, शैक्षणिक, स्वास्थ्य, हॉस्पिटैलिटी, होटल, मिक्स यूज इत्यादि क्षेत्रों के लिए कुल 52 बड़े प्लॉट्स के ऑक्शन की प्रक्रिया शुरू हो गई है.

रांची स्मार्ट सिटी में क्या है खास–

लगभग 650 एकड़ जमीन में बस रही ग्रीन फील्ड स्मार्ट सिटी का 37प्रतिशत क्षेत्र ओपन स्पेस के रूप में रहेगा जहां पर रोड, ड्रेनेज, सीवरेज, पार्क और पौधारोपण होगा. बाकी बचे जमीन को अलग-अलग क्षेत्र जैसे शैक्षणिक, आवासीय, व्यावसायिक, होटल, उद्योग, हॉस्पिटल इत्यादि के लिए चिन्हित किया गया है. निर्बाध जलापूर्ति के लिए 12 एमएलडी वॉटर सप्लाई का डेडीकेटेड पाइपलाइन, वॉटर रिजर्वॉयर और धुर्वा डैम में स्थित वाटर फिल्टर सेंटर में एक अतिरिक्त फिल्टर बेड का निर्माण कराया गया है.

नए शहर की सड़कें 9 मीटर से लेकर 45 मीटर तक चौड़ी होंगी. शहर में कोई भी ओवरहेड वायर नहीं रहेगा इसके लिए सड़कों के किनारे डक्ट बनाकर यूटिलिटी सर्विसेज के सप्लाई का प्रावधान किया गया है. इलाके से गुजरने वाली दो नदियों के संरक्षण के लिए रिवर फ्रंट डेवलपमेंट की योजना पर काम चल रहा है. जल संरक्षण के लिए सभी बिल्डिंग में वाटर हार्वेस्टिंग की सुविधा अनिवार्य होगी. इसके साथ ही घर से निकलने वाले ड्रेन वाटर का ट्रीटमेंट की व्यवस्था की गई है.

अर्बन पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर विशेष फोकस–

इस क्षेत्र के विकास में अब निर्माण कंपनियों की भूमिका अहम होगी तथा निर्माण कंपनियों के लिए भी यह एक सुनहरा अवसर है. वैसी कंपनी या डेवलपर्स जो रियल एस्टेट, शैक्षणिक संस्थान, अस्पताल, मॉल, होटल इत्यादि विकसित करना चाहते हैं और वह रांची स्मार्ट सिटी द्वारा शुरू किए गए ऑक्शन प्रक्रिया में भाग लेने की अर्हता रखते हैं तो वे ऑनलाइन ऑक्शन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं.

ऑक्शन की प्रक्रिया पूरी तरह कॉन्टैक्टलेस बनाई गई है. इसी ऑक्शन प्रक्रिया पर धनबाद के निवेशकों के साथ बातचीत के लिए सोमवार दिनांक 25 जनवरी 2021 को सुबह 11 बजे से धनबाद न्यू टाउन हॉल में इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया गया है.

इस कार्यक्रम में डेवलपर्स जो रियल एस्टेट, शैक्षणिक संस्थान, अस्पताल, मॉल, होटल इत्यादि क्षेत्र से जुड़े हैं, इसमें शामिल हो सकते हैं. ई ऑक्शन की पूरी जानकारी रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन की वेबसाइट तेबबस.पद और मंनबजपवद.तेबबस.पद पर उपलब्ध है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

डीसी-एसपी ने परेड के फुल ड्रेस रिहर्सल का किया निरीक्षण

Next Post

आज इस्पात भवन में धूमधाम से मनाया गया सेल दिवस

Next Post
आज इस्पात भवन में धूमधाम से मनाया गया सेल दिवस

आज इस्पात भवन में धूमधाम से मनाया गया सेल दिवस

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d