टेक्सास: सैनिक दुनिया के किसी भी कोने में हो, अपने दिल में देशभक्ति हमेशा बनाये रखता है. इस बात की एक और मिसाल एक और सैनिक ने दी. टोनी ट्रेकोनी जो की अमेरिकी पैराट्रूपर सेना के जवान चाहते थे कि जब भी उनके बच्चे का जन्म हो, तो वह अमेरिका यानी उनकी मातृ भूमि पर ही हो. लेकिन जब वाइफ प्रेग्नेंट हुई तब उनकी पोस्टिंग इटली में हो गई. डिलीवरी तक उन्हें उम्मीद थी की वो वापस अमेरिका लौट आएंगे पर ऐसा हुआ नहीं.
मंगवाई अपने देश से मिट्टी
टोनी ने डिलीवरी से एक महीना पहले अपने प्रांत जो कि अमेरिका का टेक्सास है, उन्होंने वहा की मिट्टी इटली मंगवाई ताकि जब उनका बच्चा इस दुनिया में आए तो वह पहला कदम उसी मिट्टी पर रखे, जहां उसके माता-पिता जन्मे और पले-बढ़े है. मिट्टी मंगवाने के लिए उन्होंने टेक्सास में अपने पैरेंट्स से संपर्क कर एक कंटेनर में मिट्टी भरकर शिप के जरिए इटली भेजने को कहा. इसके लिए उन्हें 200 डॉलर (लगभग 14 हजार रुपये) खर्च करने पड़े. जब बच्चे के जन्म की तारीख आई तो टोनी ने अस्पताल में पत्नी के बेड के नीचे वह मिट्टी छिपा दी, ताकि बच्चे का जन्म टेक्सास की मिट्टी पर हो और ऐसा ही हुआ.
देशभक्ति की इस मिसाल को कायम करने वाले टोनी ने बताया, ‘पिछले साल जुलाई में मेरे बेटे चार्ल्स का जन्म हुआ और मैंने इस बारे में ट्वीट भी किया था, जो कि सिर्फ कुछ खास लोगों के लिए ही था. वो कहते हैं, चार्ल्स के जन्म के बाद भी मैंने उस मिट्टी को संभालकर रखा और पिछले दिनों उसके कदमों ने पहली बार उस मिट्टी को छुआ और अपने वतन का एहसास किया. इसके लिए जो भी कीमत लगती मैं देने को तैयार था.’

