रांचीः जिले के नामकुम प्रखंड में 40 आंगनबाड़ी केन्द्रों को मॉडल आंगनबाड़ी केन्द्र बनाने में भी आइओसीएल सीएसआर फंड के तहत सहयोग कर रहा है.
इससे संबंधित एमओयू सितंबर 2019 में साइन किया गया था. इस प्राजेक्ट में हुए विस्तार पर भी आज रांची जिला प्रशासन और आईओसीएल के बीच एमओयू साइन किया गया.
इस मौके पर डीआरएम, सिविल सर्जन विजय बिहारी प्रसाद, रांची, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, रांची श्रीमती सुमन सिंह आदि उपस्थित थे.

