BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आईफोन 11, 11 Pro और 11 Pro Max हुए लॉन्च

by bnnbharat.com
September 11, 2019
in समाचार
आईफोन 11, 11 Pro और 11 Pro Max हुए लॉन्च
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: Apple ने तीन नए आईफोन लॉन्च कर दिए हैं जिनमें iPhone 11, iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max शामिल हैं. लॉन्चिंग के दौरान एपल के सीईओ टिम कुक ने बताया कि iPhone XR साल 2018 का बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन है.

iPhone 11 की भारत में कीमत

भारत में एपल iPhone 11 के 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 64,900 रुपये होगी. यह फोन 27 सितंबर से बाजार में उपलब्ध हो जाएगा. यह फोन 64 जीबी के अलावा 128 जीबी और 256 जीबी वेरियंट में भी मिलेगा. आईफोन 11 छह कलर वेरियंट में मिलेगा.

iPhone 11 में 6.1 इंच की लिक्विड रेटिना डिस्प्ले मिलेगी. इसके अलावा फोन में एपल का A13 बायोनिक प्रोसेसर मिलेगा जिसे लेकर कंपनी ने दुनिया के सबसे तेज सीपीयू और जीपीयू का दावा किया है. इस फोन में iOS 13 मिलेगा. इसके अलावा इसमें डार्क मोड भी मिलेगा.

फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जिनमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल वाला होगा . जिसका अपर्चर f/1.8 है. वहीं दूसरा कैमरा 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल वाला है जिसका अपर्चर f/2.4 है. वहीं फ्रंट कैमरा भी 12 मेगापिक्सल का मिलेगा. दोनों कैमरे के साथ 4के और स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्ड किए जा सकेंगे. फ्रंट कैमरे के साथ भी वाइड एंगल मिलेगा. इसकी बैटरी को लेकर कंपनी ने आईफोन XR की बैटरी लाइफ से एक घंटे अधिक का दावा किया है.

iPhone 11 Pro में जहां 5.8 इंच की डिस्प्ले है, वहीं iPhone 11 Pro Max में 6.5 इंच की डिस्प्ले है. इन दोनों फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिनमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल वाला, दूसरा कैमरा अल्ट्रा वाइड एंगल वाला और तीसरा कैमरा 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है. वहीं फ्रंट कैमरा 12 मेगापिक्सल का है. फोन के साथ 18 वॉट का फास्ट चार्जर मिलेगा. iPhone 11 Pro में डीप फ्यूजन नाम का एक फीचर मिलेगा जो एक साथ नौ फोटो क्लिक करेगा. कैमरे के साथ वीडियो एडिटर भी मिलेगा.

iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max दोनों फोन 64GB, 256GB और 512GB मॉडल में मिलेंगे. iPhone 11 Pro की शुरुआती कीमत 99,900 रुपये और iPhone 11 Pro Max की शुरुआती कीमत 109,900 रुपये होगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

स्ट्रॉस और बॉयकाट को मिली नाइटहुड की उपाधि

Next Post

एशियाई जूनियर साइकिलिंग में भारत के रोनाल्डो ने बनाया रिकार्ड

Next Post
एशियाई जूनियर साइकिलिंग में भारत के रोनाल्डो ने बनाया रिकार्ड

एशियाई जूनियर साइकिलिंग में भारत के रोनाल्डो ने बनाया रिकार्ड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d