BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

IPL-13: आज होगी धोनी और कोहली की टक्कर

by bnnbharat.com
October 10, 2020
in समाचार
IPL-13: आज होगी धोनी और कोहली की टक्कर
Share on FacebookShare on Twitter

दुबई: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें संस्करण में शनिवार को दूसरे मैच में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स का सामना विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से होगा. चेन्नई ने जहां छह मैचों में सिर्फ दो जीत हासिल की हैं.

वहीं बेंगलोर ने पांच मैचों में तीन जीत हासिल की है. चेन्नई को पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों हार मिली थी और यह हार, जीत के करीब पहुंच कर मिली थी. एक समय जीतती दिख रही चेन्नई ने आखिरी के ओवरों में लगातार विकेट खोकर मैच गंवा दिया था.

शेन वाटसन और अंबाती रायडू टीम को मैच जिताते दिख रहे थे लेकिन इन दोनों के आउट होने के बाद और फिर कप्तान धोनी के जाने के बाद टीम संभल नहीं पाई थी.

वाटसन और फाफ डु प्लेसिस शानदार फॉर्म में हैं और रायडू भी अपना योगदान दे रहे हैं. रवींद्र जडेजा भी इस सीजन एक अर्धशतक जमा चुके हैं. लेकिन फाफ और वाटसन को छोड़कर कोई निरंतर अच्छा नहीं कर पा रहा है और टीम को जीत के लिए एक संयुक्त प्रदर्शन की जरूरत है.

गेंदबाजी में दीपक चहर और सैम कुरैन सहित शार्दूल ठाकुर ने अच्छा किया है. यह सभी किफायती साबित हुए हैं. पिछले मैच में धोनी ने पीयूष चावला के स्थान पर कर्ण शर्मा को मौका दिया था. कर्ण मे चार ओवरों में 25 रन देकर दो विकेट लिए थे. इसलिए इस मैच में भी उनके खेलने की पूरी संभावना है.

कोलकाता के खिलाफ धोनी ने जडेजा को गेंदबाजी का मौका नहीं दिया था. इस मैच में जडेजा को मौका मिलता है या नहीं यह देखना होगा.

पिछले कुछ मैचों में चेन्नई की गेंदबाजी ने पहले से बेहतर किया है और इसलिए धोनी को यहां राहत है लेकिन उनकी सबसे बड़ी समस्या बल्लेबाजी है जहां वो सभी से योगदान की उम्मीद करेंगे, खुद से भी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

इंसानों से जानवरों में पहुंचा कोरोना वायरस, 10 हजार मिंक की मौत

Next Post

बरहरवा नगर अध्यक्ष ने एक और जलमीनार का किया उद्घाटन

Next Post
बरहरवा नगर अध्यक्ष ने एक और जलमीनार का किया उद्घाटन

बरहरवा नगर अध्यक्ष ने एक और जलमीनार का किया उद्घाटन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d