BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

IPL 2020: सुपर ओवर में दिल्ली कैपिटल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को हराया

by bnnbharat.com
September 21, 2020
in समाचार
आईपीएल-13: आज होगी दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन की भिड़ंत
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग के दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को सुपर ओवर में हरा दिया.

बता दें कि सुपर ओवर के लिए गेंदबाजी करने के लिए दिल्ली कैपिटल्स की ओर से कगिसो रबाडा आए थे. किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से केएल राहुल और निकोलस पूरण बैटिंग के लिए उतरे कगिसो रबाडा की पहली गेंद पर राहुल ने दो रन बनाया. दूसरी गेंद पर रबाडा ने राहुल को आउट कर दिया. तीसरे गेंद पर ही पूरण भी आउट हो गए. इसी के साथ दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 3 रनों की जरूरत थी जोकि दिल्ली कैपिटल्स ने 4 गेंद शेष रहते हुए हासिल कर लिया.

पहले बल्लेबाजी करते हुए. किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 8 विकेट के नुकसान पर 157 रनों का स्कोर खड़ा किया.

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से मार्कस स्टोइनिस ने आतिशी पारी खेलते हुए सबसे अधिक 21 गेंदों में 7 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 53 रन बनाए. किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से शानदार गेंदबाजी का नमूना पेश करते हुए मोहम्मद शमी ने 4 ओवर में 15 रन देकर तीन विकेट झटके.

किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने ने टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. दिल्ली कैपिटल्स की ओर से पारी की शुरुआत करने आए दोनों ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन और पृथ्वी शॉ जल्द ही पवेलियन लौट गए. उसके बाद बैटिंग के लिए आए वेस्टइंडीज के युवा बल्लेबाज सिमरोन हेठमेयर भी ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं रह सके और 13 गेंदों में 7 रन बनाकर मोहम्मद शमी की गेंद पर मयंक अग्रवाल को कैच थमा कर आउट हो गए. उसके बाद श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत ने पारी की कमान को संभालते हुए टीम का स्कोर 80 के पार ले गए.

चार चौकों की मदद से 29 गेंदों में 31 रन पर खेल रहे ऋषभ पंत रवि बिश्नोई की गेंद पर बोल्ड हो गए. उसके तुरंत बाद टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर भी मोहम्मद शमी की गेंद पर क्रिस जॉर्डन को कैच थमा बैठे. उसके बाद अकेले मार्कस स्टोइनिस ने 21 गेंदों में 3 छक्के और 7 चौकों की मदद से महत्वपूर्ण 53 रनों की पारी खेली. स्टोइनिस ने 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और अपनी पारी की बदौलत टीम को एक सम्मानजनक स्थिति तक पहुंचाया.

दिल्ली द्वारा दिए गए लक्ष्य का पीछा करने उतरी किंग्स इलेवन टीम का पहला विकेट ओपनर बल्लेबाज और कप्तान लोकेश राहुल के रूप में गिरा. उसके बाद तुरंत बाद पिच पर आए करुण नायर भी रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर शार्ट मारने के चक्कर में पृथ्वी शॉ को कैच दे कर आउट हो गए. उसके बाद लगातार विकेट गिरते रहे और एक वक्त था जब टीम का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 55 रन था तब मयंक अग्रवाल ने टीम को संभालते हुए एक वक्त पर मुश्किल लग रहे लक्ष्य तक पहुंचाया और 19वें ओवर के पांचवे गेंद पर सिमरोन हेठमेयर को कैच देकर पवेलियन लौट गए. अब टीम को जीत के लिए 1 गेंद में 1 रन की जरूरत थी और स्ट्राइक ले रहे थे क्रिस जॉर्डन और बॉलिंग पर थे मार्कस स्टोइनिस मार्कस स्टोइनिस की आखिरी गेंद पर क्रिस जॉर्डन ने शॉर्ट सीधा कगिसो रबाडा के हाथों में मार दिया और मैच सुपर ओवर में चला गया.

मयंक अग्रवाल ने 60 गेंदों में 4 छक्के और 7 चौकों की मदद से 89 रनों की प्रभावी और शानदार पारी खेली. दिल्ली कैपिटल्स की ओर से कगिसो रबाडा, रविचंद्रन अश्विन मार्कस स्टोइनिस ने क्रमशः दो-दो विकेट लिए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

महाराष्ट्र में 3 मंजिला इमारत ढहने से 8 लोगों की मौत

Next Post

जीप अध्यक्ष ने सड़कों का उद्घाटन किया

Next Post
जीप अध्यक्ष ने सड़कों का उद्घाटन किया

जीप अध्यक्ष ने सड़कों का उद्घाटन किया

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d