BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

IPL 2020: रिषभ पंत हुए एक सप्ताह के लिए टीम से बाहर

by bnnbharat.com
October 12, 2020
in समाचार
IPL 2020: रिषभ पंत हुए एक सप्ताह के लिए टीम से बाहर
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स की टीम यूएई में खेले जा रहे IPL 2020 में अभी मजबूत स्थिति में है, लेकिन इसी बीच टीम को एक बड़ा झटका मैच विनिंग प्लेयर रिषभ पंत के रूप में लगा है.

विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत अगले कुछ मैचों में दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं होंगे. यहां तक कि रविवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मैच में भी रिषभ पंत की कमी दिल्ली कैपिटल्स को काफी खली.

दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज और पिछले कई सालों से मैच फिनिशर के तौर पर खेलते आ रहे रिषभ पंत हैमस्ट्रिंग इंजरी से परेशान हैं और वे अगले कुछ मैचों के लिए टीम से बाहर रहेंगे.

 इस बात की पुष्टि खुद उनके कप्तान श्रेयस अय्यर ने की है. मुंबई के खिलाफ अपने सातवें मैच में मिली हार के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा है कि रिषभ पंत कम से कम एक सप्ताह के लिए टीम से बाहर रहेंगे.

दिल्ली कैपिटल्स को अपने सातवें मैच में मुंबई इंडियंस के हाथों 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था, जिसमें रिषभ पंत की कमी खली, क्योंकि टीम आखिर में तेजी से रन नहीं बना पाई थी, जिसके लिए पंत जाने जाते हैं.

पंत की जगह ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी को मौका दिया गया था, लेकिन वे ज्यादा प्रभावशाली नहीं दिखे. वहीं, अजिंक्य रहाणे भी अपने आइपीएल 2020 के पहले मैच में नाकाम रहे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चाइल्ड ट्रैफिकिंग में इजाफा, 6 महीने के आंकड़े हैरान करने वाले

Next Post

नवरात्रि में पान के पत्ते के 10 सटीक, सरल और अचूक उपाय, पाएं सुख शांति और समृद्धि

Next Post
नवरात्रि में पान के पत्ते के 10 सटीक, सरल और अचूक उपाय, पाएं सुख शांति और समृद्धि

नवरात्रि में पान के पत्ते के 10 सटीक, सरल और अचूक उपाय, पाएं सुख शांति और समृद्धि

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d