BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

IPL 2020: टाइटल स्पॉन्सर बना ड्रीम-11

by bnnbharat.com
August 18, 2020
in Uncategorized
IPL 2020: टाइटल स्पॉन्सर बना ड्रीम-11
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः आईपीएल टूर्नामेंट का आगाज इस बार यूएई में 19 सितंबर से होने जा रहा है. बीसीसीआई ने आईपीएल शुरू होने से पहले चाइना की बड़ी कंपनी वीवो की स्पॉन्सरशिप खत्म कर दी, जिसके बाद चर्चा हो रही थी कि अब यह जिम्मेदारी किसे मिलेगी. इस बीच बीसीसीआई ने आईपीएल 2020 के टाइटल स्पॉन्सरशिप के अधिकार फैंटसी स्पोर्ट्स लीग प्लेटफॉर्म ड्रीम11 को दिए हैं. ड्रीम 11 पहले से ही बीसीसीआई का पार्टनर है.

इस दौड़ मे उसने फेवरिट मानी जा रही टाटा संस को पछाड़ दिया है. टाटा के कई बिजनेस हैं और वह ओलिंपिक स्पोर्ट्स का कई दशकों से सपॉर्ट कर रहा है. खबर है कि ड्रीम 11 ने इसके लिए करीब 250 करोड़ रुपये की बोली लगाई. चीनी मोबाइल फोन निर्माता वीवो के हटने के बाद बीसीसीआई को नए टाइटल स्पॉन्सर की तलाश थी. इसमें कई बड़ी कंपनियां दौड़ में थीं. वीवो ने 2018 में 5 साल के लिए डील साइन की थी.

हर साल वह बोर्ड को 440 करोड़ रुपये का भुगतान कर रही थी. लेकिन इस बार देश में चीन के खिलाफ बने माहौल के चलते चीनी मोबाइल निर्माता कंपनी ने हटने का फैसला किया. इस दौड़ में बायजू, रिलायंस जियो, टाटा संस और अनअकैडमी जैसी कंपनियां शामिल थी. लेकिन ड्रीम 11 ने सभी को पछाड़ते हुए टाइटल स्पॉन्सरशिप हासिल की.

खबरों के अनुसार इस बिड में सबसे आगे ड्रीम इलेवन रही जिसने करीब 250 करोड़ रुपये की बोली लगाई. वहीं अनएकेडमी ने 210 करोड़ और टाटा ने 180 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी. एजुकेशन ऐप कंपनी बायजूज ने 125 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चोरी की मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा कारतूस सहित अभियुक्त गिरफ्तार

Next Post

राहुल गांधी की साजिश का हुआ पर्दाफाश: रविशंकर प्रसाद

Next Post
राम मंदिर आशा का मंदिर होगा: रविशंकर प्रसाद

राहुल गांधी की साजिश का हुआ पर्दाफाश: रविशंकर प्रसाद

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d