BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

IPL 2020: आज फाइनल की जंग, दिल्ली के सिर सजेगा ताज या मुंबई पांचवीं बार बनेगी चैंपियन?

by bnnbharat.com
November 10, 2020
in समाचार
IPL को गृह मंत्रालय की मंजूरी, UAE में होना है आयोजन
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: रोमांच से भरपूर मुकाबलों के 52 दिन पूरे होने के बाद अब इस ‘खास’ आईपीएल का एक आखिरी मुकाबला शेष है. खास इसलिए कि तमाम चुनौतियों और बाधाओं के बावजूद इसके सफल आयोजन ने दर्शकों को कोरोना वायरस महामारी से पैदा हुई नकारात्मकता से निजात पाने में मदद की है. 10 नवंबर यानी बुधवार को दुबई के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम मुंबई इंडियंस अपना पांचवां खिताब जीतने उतरेगी तो उसके सामने पहली बार फाइनल में पहुंचने वाली आत्मविश्वास से ओतप्रोत दिल्ली कैपिटल्स की टीम होगी.

कौन किस पर भारी?

ऐसा बहुत कम ही होता है कि सबसे प्रबल दावेदार दो टीमें ही खिताब के लिए आपस में टकराए. इस बार हालांकि शीर्ष दो टीमें ही आमने-सामने हैं. मुंबई ने 15 में से 10 मैच जीते जबकि दिल्ली ने 16 में से नौ मैचों में जीत दर्ज की. मुंबई के खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट में शुरू ही से दबदबा बनाये रखा. मुंबई के बल्लेबाजों ने 130 छक्के जड़े हैं जबकि दिल्ली ने 84 छक्के जमाए हैं.

मुंबई सितारों से सजी है

आईपीएल के सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा की नजरें पांचवें खिताब पर है. क्विंटान डीकॉक का प्रदर्शन खास तौर पर काबिले तारीफ रहा. वहीं रोहित ने अपनी हैमस्ट्रिंग चोट को लेकर तमाम आशंकाओं को निर्मूल साबित करते हुए अच्छी कप्तानी की. ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिये भारतीय टीम में नहीं चुने जाने के गम को भुलाकर सूर्यकुमार यादव ने जिस तरह बल्लेबाजी की, वह मिसाल बन चुके हैं. अब तक वह 60 चौके और 10 छक्के लगा चुके हैं. सूर्यकुमार फिर से चयन समिति को बल्ले से जवाब देना चाहेंगे. ईशान किशन ने 29 छक्के लगाए हैं. दिल्ली के गेंदबाज कागिसो रबाडा (29 विकेट) और एनरिच नोर्जे (20 विकेट) अगर इन दोनों से पार पा भी लेते हैं तो पांड्या बंधु की चुनौती भी आसान नहीं है. दोनों जबरदस्त फॉर्म में भी हैं.

दिल्ली भी किसी से कम नहीं

पिछले बारह सत्रों में फिसड्डी साबित होने के बाद पहली बार इस मुकाम तक पहुंची है. दिल्ली के लिए शिखर धवन 600 से अधिक रन बना चुके हैं. अब उन्हें जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट के सटीक यार्कर और इनस्विंग का सामना करने के लिए कुछ खास करना होगा. इस सत्र में तीन मैचों में मुंबई ने दिल्ली पर एकतरफा जीत दर्ज की है लेकिन अगर सबसे अहम मुकाबले में दिल्ली बाजी मार लेती है तो ये तीनों हार बेईमानी हो जाएंगी. दूसरे क्वालीफायर में लगा कि दिल्ली ने सही टीम संयोजन तलाश लिया है. पारी की शुरूआत मार्कस स्टोइनिस से कराने का फैसला सही रहा. श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत के औसत फॉर्म को देखते हुए शिमरोन हेटमेयर पर तेज बल्लेबाजी का जिम्मा होगा. पावरप्ले में आर अश्विन पर बड़ी जिम्मेदारी होगी, इसके साथ ही इस मैच के जरिए अय्यर का भविष्य में भारतीय टीम की कप्तानी के लिए दावा पुख्ता हो सकता है. रिकी पोंटिंग कुशल रणनीतिकार के रूप में अपनी साख मजबूत करेंगे.

दोनों टीम इस प्रकार है

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), आदित्य तारे, अनमोलप्रीत सिंह, अनुकुल रॉय, क्रिस लिन, धवल कुलकर्णी, दिग्विजय देशमुख, हार्दिक पांड्या, ईशान किशन, जेम्स पैटिंसन, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, मिशेल मैकलेनगन, मोहसिन खान, नाथन कोल्टर-नाइल, प्रिंस बलवंत राय, क्विंटन डीकॉक, राहुल चाहर, सौरभ तिवारी, शेरफेन रदरफोर्ड, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट.

दिल्ली कैपिटल्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), कागिसो रबाडा, मार्कस स्टोइनिस, संदीप लामिछाने, ईशांत शर्मा, अजिंक्य रहाणे, रविचंद्रन अश्विन, शिखर धवन, शिमरोन हेटमेयर, एलेक्स केरी, मोहित शर्मा, पृथ्वी शॉ, ललित यादव, अवेश खान, अक्षर पटेल, तुषार देशपांडे, ऋषभ पंत, हर्षल पटेल, कीमो पॉल, अमित मिश्रा, एनरिच नॉर्ट्जे, डैनियल सैम्स.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

वीरान पड़ा है झामुमो का केंद्रीय कार्यालय

Next Post

बिहार चुनाव: अब तक 1 करोड़ वोटों की हो चुकी है गिनती, शाम तक करना होगा इंतजार

Next Post
Bihar Election Result 2020: एग्जिट पोल का दावा फेल, NDA बहुमत से आगे

बिहार चुनाव: अब तक 1 करोड़ वोटों की हो चुकी है गिनती, शाम तक करना होगा इंतजार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d