BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बेटी जीवा को कौन दे रहा रेप की धमकी

by bnnbharat.com
October 10, 2020
in समाचार
बेटी जीवा को कौन दे रहा रेप की धमकी
Share on FacebookShare on Twitter

NewDelhi: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ मैच के दौरान बुधवार को 168 रन के आसान दिख रहे लक्ष्य का पीछा करते हुए महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 10 रन से हार का सामना करना पड़ा। मैच के बाद कप्तान धोनी समेत CSK के कुछ बल्लेबाज फैंस की आलोचना का शिकार बने। जिसमें केदार जाधव प्रमुख थे, जिन्होंने 12 गेंदो पर मात्र 7 रन बनाए। एक परेशान करने वाली बात यह है कि कुछ यूजर्स द्वारा धोनी के साथ उनकी पांच साल की बेटी जीवा (Ziva) के खिलाफ भी शर्मनाक टिप्पणी की गई।
खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन पर पहले हम देख चुके हैं कि उनकी पत्नियों और गर्लफ्रेंडों को ट्रोल किया जाता रहा है, यह पहली बार देखा जा रहा है कि अगर पसंदीदा टीम एक मैच हार जाती है, तो अब उनके बच्चों और नाबालिगों को भी निशाने पर लिया जा रहा है। धोनी की पांच वर्षीय बेटी को धमकी देने वाले कुछ ट्वीट्स और फेसबुक पोस्ट सामने आए हैं। इन कई पोस्ट में धोनी की बेटी को रेप करने की धमकी दी गई है। बुधवार को हार के बाद धोनी और उनकी पत्नी साक्षी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर कथित तौर पर धमकियां दी गईं।
इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL के 13वें सीजन का 21वां मुकाबला बुधवार को अबू धाबी के Sheikh Zayed Stadium पर कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के बीच खेला गया। इस मैच को कोलकाता की टीम ने 10 रन से जीत लिया। चेन्नई की टीम की IPL 2020 में ये चौथी हार है, जबकि KKR की दूसरी जीत है।
इस मैच में कोलकाता के कप्तान दिनेश कार्तिक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और राहुल त्रिपाठी के दमदार अर्धशतक के दम पर 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 167 रन बनाए। इस तरह चेन्नई के सामने जीत के लिए 168 रन का लक्ष्य था, लेकिन टीम 20 ओवर खेलकर 5 विकेट खोकर 157 रन बना सकी और मुकाबला 10 रन से हार गई। मैच के बाद कप्तान धोनी समेत CSK के कुछ खिलाड़ी फैंस की आलोचना का शिकार बने।

https://mobile.twitter.com/ayushastic/status/1314190016399118336

https://bnnbharat.com/162829the-father-of-two-children-fell-in-love-with-a-sixth-grade-girl-both-absconding/

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पीडब्लयूडी आइकॉन हरिमोहन के नेतृत्व में दिव्यांग मतदाता ट्राई साइकिल रैली निकाली गई

Next Post

मॉर्निंग वॉक के दौरान अपराधियो ने व्यवसायी पर की अंधाधुंध फायरिंग, घटनास्थल पर ही मौत

Next Post
नाबालिग ने दोस्तों के साथ मिलकर की युवक की हत्या

मॉर्निंग वॉक के दौरान अपराधियो ने व्यवसायी पर की अंधाधुंध फायरिंग, घटनास्थल पर ही मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d