BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

IPL 2021: CSK के साथ हरभजन सिंह का सफर हुआ खत्म

by bnnbharat.com
January 20, 2021
in समाचार
IPL 2021: CSK के साथ हरभजन सिंह का सफर हुआ खत्म
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के फरवरी में होने वाले मिनी ऑक्शन से पहले हरभजन सिंह का सफर चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खत्म हो गया है. अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है. 40 साल के यह गेंदबाज पिछले दो सत्र से सीएसके (CSK) का हिस्सा रहा थे, लेकिन आईपीएल 2020 में वह निजी कारणों से सीएसके के लिए नहीं खेले थे. आईपीएल 2020 कोरोना वायरस महामारी की वजह से पिछले साल यूएई में खेला गया था.

हरभजन सिंह ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है कि वह अब चेन्नई सुपर किंग्स का साथ छोड़ रहे हैं. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ”चेन्नई सुपर के साथ मेरा कॉन्ट्रेक्ट खत्म हो गया है. इस टीम के साथ खेलना शानदार अनुभव रहा. खूबसूरत यादें और कुछ शानदार दोस्त बने, जिन्हें आने वाले सालों में मैं याद रखूंगा. शुक्रिया चेन्नई सुपर किंग्स मैनेजमेंट, स्टाफ और फैन्स… दो शानदार साल… ऑल द बेस्ट…

बता दें कि हरभजन सिंह ने आईपीएल से अपना नाम वापस लेने के बाद एक भावुक ट्वीट किया था. हरभजन सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा था, ”दोस्तों, मैं इस बार आईपीएल में नहीं खेलूंगा निजी कारणों की वजह से. यह एक मुश्किल समय है और मैं अपने परिवार के साथ समय बिताते हुए प्राइवेसी की उम्मीद करता हूं. सीएसके मैनेजमेंट ने बहुत साथ दिया है और मैं उन्हें एक अच्छे आईपीएल सीजन की शुभकामनाएं देना चाहता हूं. आप सुरक्षित रहें, जय हिंद.”

बता दें कि हरभजन 150 विकेट के साथ आईपीएल के इतिहास में सबसे सफल गेंदबाजों में से एक हैं. वह इस लीग में सर्वाधिक विकेट लेने वालों की सूची में लसिथ मलिंगा (170) और अमित मिश्रा (160), पीयूष चावला (156) और ड्वेन ब्रावो (153) के साथ शामिल हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जनता दरबार में अपनी शिकायत लेकर पहुंचे बड़ी संख्या में लोग

Next Post

डेढ़ साल के बच्चे के साथ महिला ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

Next Post
नशा नहीं मिलने पर युवक ने लगाई फांसी

डेढ़ साल के बच्चे के साथ महिला ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d