नई दिल्ली : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडीक्कल कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. रविवार को उनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई. पडीक्कल आईपीएल के तीसरे खिलाड़ी हैं जो कोविड-19 की चपेट में आए हैं. इसके बाद उन्हें टीम से अलग कर क्वारंटीन कर दिया गया है.

