BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आज से IPL का आगाज, रोहित-कोहली के बीच पहला मुकाबला

by bnnbharat.com
April 9, 2021
in समाचार
आज से IPL का आगाज, रोहित-कोहली के बीच पहला मुकाबला
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः  आज से शुरु हो रहे आईपीएल के 14वें सीजन (IPL 14 season) के शुरू होने में चंद घंटे बचे हैं. लीग की शुरुआत चेन्नई (Chennai) में मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के मुकाबले से होगी. वहीं इस बार का आईपीएल (IPL) कई मायनों में अलग होने वाला है. कोरोना महामारी (Corona Pandemic) के खतरे से बचने के लिए टूर्नामेंट बिना दर्शकों के खेला जाएगा. ये टूर्नामेंट 9 अप्रैल से 30 अप्रैल तक 6 शहरों में खेला जाएगा. कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते मामलों के कारण लीग का आयोजन बायो-बबल से सुरक्षित माहौल में होगा और दर्शकों को स्टेडियम में आने की इजाजत नहीं होगी. सिर्फ पांच महीने में दो आईपीएल टूर्नामेंट संबंधित हितधारकों के लिए आदर्श स्थिति नहीं है, लेकिन कोविड-19 मामलों की दूसरी लहर के बीच प्रशंसकों के लिए अगले सात हफ्ते काफी रोमांचक होंगे, जहां उन्हें बड़े छक्के, सटीक यॉर्कर और नई प्रतिभा देखने को मिलेगी.

वहीं बता दें कि इस टूर्नामेंट में 56 मैच होंगे जिसमें लीग स्टेज में सभी टीमें 6 वेन्यू में से 4 पर अपना मैच खेलेंगी. साथ ही सभी मैच न्यूट्रल वेन्यू पर खेले जाएंगे. तो चेन्नई, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु में 10-10 मैच खेले जाएंगे, जबकि अहमदाबाद और दिल्ली में 8-8 मैच होंगे. दोपहर को होने वाले मैच की शुरुआत 3.30 बजे होगी तो शाम में होने वाले मैच की शुरुआत 7.30 बजे होगी. हालांकि, इस बार आईपीएल खाली स्टेडियम में बिना दर्शकों के खेला जाएगा.

आईपीएल रिकॉर्ड की बात करें, तो मुंबई इंडियंस बेहतर स्थिति में है. दोनों के बीच अब तक 27 मुकाबले (2008-2020) हो चुके हैं, जिनमें से मुंबई ने 17 मैच जीते हैं. बेंगलुरू के खाते में 10 जीत हैं (इस दौरान एक मैच टाई रहा था, जिसे सुपर ओवर में बेंगलुरु ने जीता था).

आईपीएल 2021 का कार्यक्रम

9 अप्रैल शाम 7:30 बजे – चेन्नई में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

10 अप्रैल शाम 7:30 बजे- मुंबई में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स

11 अप्रैल शाम 7:30 बजे- चेन्नई में सनराइजर्स हैदराबद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

12 अप्रैल शाम 7:30 बजे- मुंबई में राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स

13 अप्रैल शाम 7:30 बजे- चेन्नई में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस

14 अप्रैल शाम 7:30 बजे- चेन्नई में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

15 अप्रैल शाम 7:30 बजे- मुंबई में राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स

16 अप्रैल शाम 7:30 बजे- मुंबई में पंजाब किंग्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

17 अप्रैल शाम 7:30 बजे- चेन्नई में मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

18 अप्रैल दोपहर 3:30 बजे- चेन्नई में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

18 अप्रैल शाम 7:30 बजे- मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स

19 अप्रैल शाम 7:30 बजे मुंबई में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स

20 अप्रैल शाम 7:30 बजे- चेन्नई में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस

21 अप्रैल दोपहर 3:30 बजे- चेन्नई में पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

21 अप्रैल शाम 7:30 बजे- मुंबई में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

22 अप्रैल शाम 7:30 बजे- मुंबई में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम राजस्थान रॉयल्स

23 अप्रैल शाम 7:30 बजे- चेन्नई में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस

24 अप्रैल शाम 7:30 बजे- मुंबई में राजस्थान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

25 अप्रैल दोपहर 3:30 बजे- मुंबई में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

25 अप्रैल शाम 7:30 बजे- चेन्नई में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स

26 अप्रैल शाम 7:30 बजे- अहमदाबाद में पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

27 अप्रैल शाम 7:30 बजे- अहमदाबाद में दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

28 अप्रैल शाम 7:30 बजे- दिल्ली में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

29 अप्रैल दोपहर 3:30 बजे- दिल्ली में मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स

29 अप्रैल शाम 7:30 बजे- अहमदाबाद में दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

30 अप्रैल शाम 7:30 बजे- अहमदाबाद में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

देश के इन शहरों में आज से लॉकडाउन, दिल्ली-यूपी में नाइट कर्फ्यू जारी, जानें कहां-कैसी पाबंदी

Next Post

चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ ने दिया चौंकाने वाला बयान

Next Post
किसान मेला में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धौनी को मिला पूर्वीभारत के श्रेष्ठ गो-पालक का मिला सम्मान

चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ ने दिया चौंकाने वाला बयान

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d