BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विवादों में रहा JSCA रांची में हुआ आइपीएल मैच, सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था मामला

by bnnbharat.com
October 9, 2019
in समाचार
विवादों में रहा JSCA रांची में हुआ आइपीएल मैच, सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था मामला

IPL match held in JSCA Ranchi in controversies, matter reached Supreme Court

Share on FacebookShare on Twitter

ब्यूरो चीफ,

रांची: झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) का नाम इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) में भी खुब उछला है. सर्वोच्च न्यायालय में दायर याचिका के बाद हुई जांच में चार अप्रैल 2014 को महाराष्ट्र पुलिस और दिल्ली पुलिस ने अपने हलफनामे में आइपीएल मैच के सट्टेबाजों और बुकिज के नाम भी बताये थे. क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार के प्रमुख आदित्य वर्मा ने अपनी याचिका में आइपीएल मैचों में हुई गड़बड़ियों की जांच सीबीआइ और नेशनल इनवेस्टीगेशन एजेंसी (एनआइए) से कराने की मांग की थी. याचिका की सुनवाई चार अप्रैल 2014 को हुई भी थी. यहां यह बताते चलें की आइपीएल मैच में हुई गड़बड़ी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर ही बीसीसीआइ के तत्कालीन अध्यक्ष एन श्रीनिवासन को अपनी सीट से हटना पड़ा था. इसके अलावा रांची में पुणे और आरसीबी का मैच भी हुआ था.

सट्टेबाजों के कारनामे का खुलासा दो राज्यों की पुलिस ने किया था

दो राज्यों की पुलिस ने आइपीएल मैच के दौरान सट्टेबाजी का खुलासा किया था. महाराष्ट्र पुलिस और दिल्ली पुलिस ने शपथ पत्र और चार्जशीट दायर कर इस बात का खुलासा किया था कि कैसे सिने स्टार बिंदू दारा सिंह और बुकिज सुंदर रमन के साथ आइपीएल मैच में सट्टेबाजी की जाती थी. इसमें यह भी बताया गया था कि कैसे मैच के दौरान यह भविष्यवाणी तक की जाती थी कि कौन सा बल्लेबाज रन बनायेगा और कन आउट होगा. कौन से बॉलर ज्यादा विकेट लेंगे और किसकी गेंद पर छक्का अथवा चौका लगेगा. इसी क्रम में जेएससीए रांची का नाम भी आया.

जेएससीए रांची ग्राउंड में कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैंलेंजर बेंगलुरू का मैच मई 2013 में खेला गया था. इसकी कई जानकारियों बुकीज सुंदर रमन के जरिये बिंदू दारा सिंह को दी गयी थी. याचिकाकर्ता ने कहा था कि मैच को लेकर खिलाड़ियों, अंपायर, कमेंट्रेटरों तथा अन्य फील्ड स्टाफ के रांची में ठहरने से लेकर उनकी विदायी तक का एरेंजमेंट जेएससीए प्रबंधन ने किया था. दिल्ली पुलिस द्वारा दायर किये गये चार्जशीट में यह बताया गया था कि कैसे आइपीएल मैच के पहले बुकीज और अन्य होटल रेडीशन ब्लू में ठहरे थे. जहां आइपीएल टीमों के खिलाड़ी भी रूके हुए थे.

बीसीसीआइ के तत्कालीन अध्यक्ष के करीबी होने से मिला था मैच

जेएससीए प्रबंधन के साथ बीसीसीआइ के तत्कालीन अध्यक्ष एन श्रीनिवासन के साथ करीबी रिश्तों की वजह से रांची को आइपीएल मैच कराने का मौका मिला था. रांची के अलावा हैदराबाद, बेंगलुरू, मुंबई, कोलकाता, दिल्ली, पुणे समेत अन्य जगहों पर आइपीएल के कई मैच कराये गये.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सूर्य षष्ठी छठ फल वितरण समिति की बैठक, योजनाओं पर होगा विचार विमर्श 

Next Post

काशीराम की 13वीं पुण्यतिथि पर मायावती ने ट्वीट कर दी श्रद्धाजंलि

Next Post
काशीराम की 13वीं पुण्यतिथि पर मायावती ने ट्वीट कर दी श्रद्धाजंलि

काशीराम की 13वीं पुण्यतिथि पर मायावती ने ट्वीट कर दी श्रद्धाजंलि

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d