BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

IPL को गृह मंत्रालय की मंजूरी, UAE में होना है आयोजन

by bnnbharat.com
August 7, 2020
in Uncategorized
IPL को गृह मंत्रालय की मंजूरी, UAE में होना है आयोजन
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के आयोजन के मद्देनज़र सभी टीमों ने खिलाड़ियों के क्वारंटीन होने से जुड़े एक अहम फैसले पर सहमति जता दी है. बीसीसीआई की टीम के मालिकों के साथ हुई मीटिंग के बाद यह साफ हो गया है कि सभी खिलाड़ी दुबाई पहुंचने पर 6 दिन तक क्वारंटीन रहेंगे. खिलाड़ियों के प्रैक्टिस के लिए आईपीएल की सभी टीमें अपने खिलाड़ियों के साथ 20 अगस्त को ही दुबई जा रही हैं.

मीटिंग के बाद टीमों की ओर से जारी बयान में कहा गया, हम खिलाड़ियों की हेल्थ के साथ कोई खतरा मोल नहीं ले सकते हैं. सभी खिलाड़ी और स्टाफ दुबई पहुंचने पर 6 दिन तक क्वारंटीन रहेगा.

दुबई सरकार के नियम के तहत देश में पहुंचने वाले किसी भी व्यक्ति का 96 घंटे पहले कोरोना टेस्ट होना जरूरी है. इतना ही नहीं दुबई पहुंचने पर भी उस शख्स का एक और कोरोना टेस्ट करवाया जाता है. हालांकि दुबई की सरकार सिर्फ पॉजिटिव आने वाले व्यक्तियों को ही 14 दिन के लिए क्वारंटीन करती है. दुबई में कोविड 19 की वजह से हर किसी के पास Alhosn ऐप का होना जरूरी है.

टीम में 24 खिलाड़ियों को ले जाने की इजाजत

इसके अलावा बीसीसीआई ने सभी टीमों को एसओपी भी जारी कर दिया है. एसओपी में टीमों को बायो सिक्योर प्रोटोकॉल के बारे में जानकारी दी गई है. टीम के मालिकों ने बीसीसीआई के अपने साथ सिर्फ 24 खिलाड़ी रखने के फैसले पर भी सहमति जाहिर की है.

हालांकि इस वक्त बीसीसीआई के सामने टाइटल स्पॉन्सर खोजने की चुनौती भी खड़ी हो गई है. बीसीसीआई ने गुरुवार को चीन के साथ विवाद की वजह से वीवो को इस साल टाइटल स्पॉन्सर के तौर पर हटाने का फैसला किया है. बीसीसीआई को वीवो हर साल टाइटल स्पॉन्सर के लिए 440 करोड़ रुपये देता था. वीवो ने बीसीसीआई के साथ साल 2022 तक का कॉन्ट्रैक्ट कर रखा था. माना जा रहा है कि हालात सामान्य होने पर अगले साल वीवो की वापसी हो सकती है

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना इफेक्टः टेंशन में IAS में प्रोन्नति पाने वाले राज्य सेवा के अफसर, फिर टल गई UPSC की बैठक

Next Post

इमा ऑनलाइन कराटे ग्रेडिंग 9 काे, तैयारी पूरी

Next Post
इमा ऑनलाइन कराटे ग्रेडिंग 9 काे, तैयारी पूरी

इमा ऑनलाइन कराटे ग्रेडिंग 9 काे, तैयारी पूरी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d