BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना के चलते इस बार बदल जाएगा IPL, जानें क्या होंगे नियम

by bnnbharat.com
September 18, 2020
in समाचार
IPL से आत्मनिर्भर भारत अभियान को लगेगा बड़ा झटका: CAIT
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: आईपीएल 2020 का आगाज़ 19 सितंबर से होगा. आमतौर पर ये टूर्नामेट भारत में हर साल अप्रैल-मई के महीने में खेला जाता है, लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते इस बार ये टूर्नामेंट यूएई में होगा. पहले मैच में मुंबई इंडियंस की भिड़ंत चेन्नई सुपर किंग्स से होगी.

10 नवंबर तक चलने वाले टूर्नामेंट में इस बार कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. दरअसल, कोरोना के चलते इस बार आईपीएल (IPL 2020) टलने के आसार थे. लेकिन आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने लंबी जद्दोजहद के बाद इस टूर्नामेंट को हरी झंडी दी है. लिहाजा टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ये जरूरी है कि हम नए नियमों को जान लें.

  1. लार का इस्तेमाल नहीं: आमतौर पर क्रिकेट में बॉल को स्विंग कराने के लिए लार का इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन कोरोना वायरस के चलते इस बार खिलाड़ियों को इसकी इजजात नहीं होगी. आईसीसी ने कोरोना के कारण बॉल को चमकाने के लिए लार के इस्तेमाल पर बैन लगा दिया है. हर टीम को दो बार चेतावनी दी जाएगी. तीसरी बार में पेनाल्टी के तौर पर विपक्षी टीम के खाते में 5 रन जोड़ दिए जाएंगे. साथ ही टॉस के बाद दोनों टीमों के कप्तान एक दूसरे से हाथ नहीं मिला सकेंगे.

2. अनलिमिटेड कोरोना सब्स्टीट्यूट: कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते इस बार अनलिमिटेड कोरोना सब्स्टीट्यूट का प्रावधान रखा गया है. यानी टूर्नामेंट में किसी खिलाड़ी को कोरोना होने पर टीम उसकी जगह दूसरा खिलाड़ी टीम में शामिल कर सकेंगी. नियम के मुताबिक, बैट्समैन को बैट्समैन और बॉलर को सिर्फ बॉलर ही रिप्लेस कर सकता है.

3. थर्ड अंपायर नो बॉल: पहली बार आईपीएल में थर्ड अंपायर नो बॉल का नियम लाया जा रहा है. अब मैच में बॉलर के फ्रंट फुट की नो बॉल फील्ड अंपायर की जगह थर्ड अंपायर देखेंगे. पिछले साल भारत-वेस्टइंडीज वनडे सीरीज में इन नियम का ट्रायल हुआ था.

  1. 53 दिनों का टूर्नामेंट: इस बार कोरोना के चलते आईपीएल 53 दिनों का खेला जाएगा. यानी पिछले दो सीज़न के मुकाबले 3 दिन ज्यादा.
  2. डबल हेडर: इस बार 10 दिन डबल हेडर रखा गया है. यानी 10 दिन एक दिन में दो मैच होंगे.
  3. मैच टाइम: इस बार मैचों के शुरू होने के समय में भी बदलाव किया गया है. इस बार आधे घंटे पहले यानी शाम 7 बजकर 30 मिनट पर मैच शुरू होगा. जिस दिन दो मैच खेले जाएंगे उस, दिन पहला मैच साढ़े तीन बजे शुरू होगा. पहले मैच रात 8 बजे और 4 बजे होते थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रेल मंडल में स्वच्छता पखवाड़ा अभियान की हुई शुरुआत

Next Post

World Corona Update: संक्रमितों की संख्या 3 करोड़ के पार

Next Post
World Corona Update: संक्रमितों की संख्या 2.4 करोड़ के पार

World Corona Update: संक्रमितों की संख्या 3 करोड़ के पार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d