BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हजारीबाग के रहने वाले IPS अफसर ‘कृष्ण प्रकाश’ ने वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम, जीता ‘आयरन मैन’ का खिताब

by bnnbharat.com
January 21, 2021
in समाचार
हजारीबाग के रहने वाले IPS अफसर ‘कृष्ण प्रकाश’ ने वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम,  जीता ‘आयरन मैन’ का खिताब
Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः देश के आईपीएस अधिकारी कृष्ण प्रकाश ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर भारत का नाम विश्वभर में ऊंचा कर दिया है. वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में बतौर ‘आयरन मैन’ (Iron man) के नाम से दर्ज कराने वाले वह भारतीय सशस्त्र बलों के पहले ऑफिसर बन गए हैं.

बता दें कि यह खिताब हासिल करने वाले वह देश के पहले सरकारी कर्मचारी हैं. बता दें कि आईपीएस कृष्ण प्रकाश ने 2017 में दुनिया की सबसे कठिन एक दिवसीय खेल प्रतियोगिता आयरन मैन ट्रायथलॉन को पूरा किया था.

आयरन मैन ट्रायथलॉन में एक दिन में प्रतिभागी को 3.8 किमी की स्वीमिंग प्रतियोगिता, 180.2 किमी लंबी साइकिल प्रतियोगिता और 42.2 किमी लंबी दौड़ प्रतियोगिता पूरी करनी होती है. ये सभी प्रतियोगिताएं प्रतिभागी को 16 से 17 घंटे में पूरी करनी पड़ती है.

बुधवार को सुबह आईपीएस अफसर कृष्ण प्रकाश ने अपने ट्विटर एकाउंट पर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में इस खिताब को हासिल करने की जानकारी लोगों के साथ शेयर की. वह इस समय पिंपरी चिंचवाड़ के पुलिस कमिश्नर हैं.

उन्होंने ट्विटर पर 3 तस्वीरें शेयर की हैं. इसमें उन्हें बतौर फर्स्ट इंडियन गवर्नमेंट सर्वेंट, सिविल सर्वेंट एंड यूनिफॉर्म्ड सर्विसेज ऑफिसर, आयरन मैन ट्रायथलॉन पूरी करने का सर्टिफिकेट दिया जा रहा है.

उनके ट्वीट पर कई बड़ी हस्तियों ने उन्हें इस उपलब्धि को पाने की शुभकामनाएं भी दी हैं. बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा, ‘शुभकामनाएं सर, आपकी सफलता के लिए मैं बेहद खुश हूं. यह आपके चमकने का समय है.’ आईपीएस संजय कुमार ने कहा, “बधाई केपी. आप पर गर्व है.”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

6 हजार रिक्त सरकारी पदों पर नियुक्तियों के लिए जल्द निकलेगा विज्ञान

Next Post

पुजारी की हत्या कर, दान पात्र लूट ले गए हत्यारे

Next Post
युवक का शव बरामद

पुजारी की हत्या कर, दान पात्र लूट ले गए हत्यारे

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d