BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

धरने पर बैठा IPS अधिकारी, बच्चों से मिलने नहीं दे रही पूर्व पत्नी

by bnnbharat.com
February 10, 2020
in Uncategorized
धरने पर बैठा IPS अधिकारी, बच्चों से मिलने नहीं दे रही पूर्व पत्नी

धरने पर बैठा IPS अधिकारी, बच्चों से मिलने नहीं दे रही पूर्व पत्नी

Share on FacebookShare on Twitter

बेंगलुरू: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में एक आईपीएस अधिकारी अपनी पूर्व पत्नी के घर के बाहर धरने पर बैठ गया है. दरअसल, कलबुर्गी के आंतरिक सुरक्षा प्रभाग (आईएसडी) में बतौर पुलिस अधीक्षक (एसपी) तैनात अरुण रंगराजन का अपनी पूर्व पत्नी से विवाद चल रहा है. ये विवाद उनके दो बच्चों को लेकर है. अरुण की पूर्व पत्नी फिलहाल डीसीपी रैंक पर हैं.

बताया जा रहा है कि रविवार की शाम उन्हें उनके बच्चों से मिलने नहीं दिया गया. जिसके बाद उन्हें अपनी पत्नी के घर के बाहर धरने पर बैठना पड़ा. बातचीत में अरुण ने कहा कि उनकी शादी कुछ साल पहले हुई थी. जब इनका बच्चा हुआ तब इनकी पोस्टिंग चंडीगढ़ में थी. उनकी पूर्व पत्नी चाहती थी कि वह कर्नाटक में शिफ्ट हो जाएं. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया. जिसके बाद उनकी पूर्व पत्नी ने तलाक की अर्जी दायर कर दी.

हालांकि मामले की सुनवाई के दौरान दोबारा दोनों साथ रहने लगे थे. तभी उनके दूसरे बच्चे का जन्म हुआ. लेकिन फिर एक बार रिश्ते में परेशानी आई और दोनों अलग हो गए. अरुण ने बताया कि दूसरी बार अलग होने के बाद उन्हें उनके बच्चों से मिलने नहीं दिया गया. रविवार को अरुण अपने बच्चों से मिलने के लिए गए थे लेकिन उन्हें मिलने नहीं दिया गया.

जिसके बाद वह अपनी पूर्व पत्नी के घर के बाहर ही धरने पर बैठ गए. उनकी पूर्व पत्नी की शिकायत पर कई अधिकारियों ने उन्हें वहां से जाने को कहा लेकिन उन्होंने जाने से साफ इनकार कर दिया और कहा कि वह तब तक नहीं जाएंगे, जब तक उन्हें उनके बच्चों से मिलने नहीं दिया जाता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मुख्यमंत्री कर रहे बैठक, सबसे पहले शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा

Next Post

खुदाई करते समय बम मिलने से मजदूरों में हड़कंप, मिले रॉकेट लांचर के खोल और हथगोले

Next Post
खुदाई करते समय बम मिलने से मजदूरों में हड़कंप, मिले रॉकेट लांचर के खोल और हथगोले

खुदाई करते समय बम मिलने से मजदूरों में हड़कंप, मिले रॉकेट लांचर के खोल और हथगोले

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d