BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ईरान परमाणु समझौते को पुनर्जीवित करने का प्रयास , जुटी दुनिया की बड़ी शक्तियां

by bnnbharat.com
April 8, 2021
in समाचार
ईरान परमाणु समझौते को पुनर्जीवित करने का प्रयास , जुटी दुनिया की बड़ी शक्तियां
Share on FacebookShare on Twitter

वियना : वर्ष 2015 में ईरान के साथ हुए परमाणु समझौते को पुनर्जीवित करने के प्रयास में दुनिया की बड़ी शक्तियां जुट गई हैं. इसी कवायद में यूरोपीय यूनियन, फ्रांस, जर्मनी, चीन, रूस व ब्रिटेन के राजनयिकों ने बुधवार को ईरान और अमेरिका के प्रतिनिधियों से अलग-अलग मुलाकात की. ये देश मध्यस्थ के तौर पर काम कर रहे हैं, क्योंकि ईरान ने अमेरिका से सीधी बातचीत से इनकार किया है.

इधर, वाशिंगटन में अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा, ‘इस तरह की वार्ता आसान नहीं है, क्योंकि यह अप्रत्यक्ष रूप से हो रही है.’ उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका कुछ प्रतिबंधों से राहत दे सकता है. उल्लेखनीय है कि यह परमाणु समझौता ईरान ने दुनिया की छह बड़ी शक्तियों अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस, चीन और जर्मनी के साथ किया था. वर्ष 2018 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस समझौते से अपने देश को अलग कर लिया था और ईरान पर सख्त प्रतिबंध थोप दिए थे. इससे भड़के ईरान ने समझौते का उल्लंघन कर अपने परमाणु कार्यक्रम को तेज कर दिया.

समझौते से जुड़े रहने वाले ईरान, ब्रिटेन, चीन, फ्रांस, रूस और जर्मनी के बीच वियना में मंगलवार को बैठक हुई और विशेषज्ञ स्तर के दो समूह बनाने पर सहमति बनी. इन समूहों को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वे उन प्रतिबंधों की सूची तैयार करें, जिन्हें अमेरिका परमाणु समझौते की शर्तो के पूरा होने पर ईरान पर से हटा सकता है. राजनयिकों ने बताया कि यूरोपीय यूनियन के नेतृत्व वाले इन समूहों ने अमेरिका और ईरान के प्रतिनिधियों से अलग-अलग मुलाकात की. इस तरह के प्रयास का नतीजा आने में हफ्तों का वक्त लग सकता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

केवल एक-दो दिन का बचा है स्टॉक, लगभग 10 लाख वैक्सीन करें प्रदान: बन्ना गुप्ता

Next Post

हरे निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 84 अंक चढ़ा, निफ्टी में बढ़त दर्ज

Next Post
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स में 200 अंक की बढ़त

हरे निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 84 अंक चढ़ा, निफ्टी में बढ़त दर्ज

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d