ईरान: ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने पाकिस्तान में घुसकर अपने सैनिकों को रिहा करा लिया है. ईरान की फोर्स ने एक बयान में यह दावा किया है कि पाकिस्तान के अंदर एक खुफिया ऑपरेशन में अपने दो सैनिकों को छुड़ा लिया गया है.
ईरान ने एक बयान में कहा, “दो-ढाई साल पहले जैश उल-अदल संगठन द्वारा बंधक बनाए गए अपने 2 बॉर्डर गार्ड को छुड़ाने के लिए मंगलवार रात एक सफल ऑपरेशन किया गया.” इस ऑपरेशन में दोनों गार्ड को छुड़ा लिया गया.

