नई दिल्ली:- ईरान ने पाकिस्तान से अपने दो सैनिक छुड़ा लिए हैं. इनका 2018 में पाकिस्तानी आतंकियों ने अपहरण कर लिया था. . ईरान के दो बाॅर्डर गार्डों का पाकिस्तानी आतंकियों ने 2018 में अपहरण कर लिया था. वह इन्हें रिहा करने के लिए पाकिस्तान पर लगातार दबाव डाल रहा था, लेकिन आखिरकार उसे ही कार्रवाई कर उन्हें रिहा कराना पड़ा.
सूत्रों के अनुसार ईरान की रेवोल्यूशनरी गार्ड्स ने खुफिया जानकारी के आधार पर पाकिस्तान के बलूचिस्तान में घुसकरआतंकी संगठन जैश अल-अदल से अपने गार्डों को मुक्त कराया. रेवोल्यूशनरी गार्ड्स के बयान के अनुसार उक्त आतंकी समूह ने दो गार्डों का अपहरण कर लिया था. मंगलवार को उन्हें रिहा करा लिया गया.बता दें, पाकिस्तान के कई इलाकों में आतंकी संगठनों को कब्जा है. वे वहां से पूरी दुनिया व खासकर अफगानिस्तान व भारत के जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियां चलाते है. पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई खुद इनका पालन-पोषण करती है. उधर, कुछ मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि ईरान ने अपने सैनिकों को छुड़ाने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक की. इसमें गुप्तचर व सैन्यकर्मियों की मदद ली गई.

