BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ईरान के तेल टैंकर पर मिसाइल से हमला

by bnnbharat.com
October 11, 2019
in Uncategorized
ईरान के तेल टैंकर पर मिसाइल से हमला
Share on FacebookShare on Twitter

सऊदी अरब के नजदीक ईरान के तेल टैंकर पर मिसाइलों से हमला किया गया. जिसके बाद काफी तेज विस्फोट हुआ. इस हमले से तेल टैंकर को काफी नुकसान पहुंचने की भी खबर है. ईरान की तेल कंपनी ने कहा है कि सबिती नाम के सुपर टैंकर को शुक्रवार की सुबह जेद्दा बंदरगाह से 60 मील की दूरी पर ये हमले किए गए. इस हमले के बाद वेसेल के दो टैंकर बुरी तरह क्षतिग्रस्‍त हो गए हैं, जिससे लाल सागर में तेल लीक होने का खतरा बढ़ गया है.

जानकारी के मुताबिक यह टैंकर लाल सागर के रास्‍ते अपनी जगह पर रवाना हो रहा था. ये हमले ऐसे समय पर हुए हैं जब अमेरिका और चीन में तनाव एकदम चरम पर पहुंच गया है. हालांकि इस हमले को लेकर अभी तक सऊदी अरब ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. जबकि चालक दल के सदस्‍य सुरक्षित बताए जा रहे हैं और तेल रिसाव को भी रोक दिया गया है. विशेषज्ञों ने बताया कि इस हमले में आतंकियों का हाथ होने से इंकार नहीं किया जा सकता है. यही नहीं इस घटनाक्रम से सऊदी अरब और ईरान के बीच तनाव और बढ़ जाएंगे.

सऊदी अरब के तेल संयंत्रों पर 14 सितंबर को मिसाइलों से हमले हुए थे जिसके बाद से ही तेहरान और रियाद के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया था. इन हमलों की जिम्मेदारी हूती विद्रोहियों ने ली थी, लेकिन सऊदी अरब और अमेरिका दोनों ही देशों ने इन हमलों के पीछे ईरान का हाथ बताया था. इस हमले के बाद सऊदी अरब ने तेल उत्‍पादन में कटौती का भी ऐलान कर दिया था. जिसकी वजह से तेल दाम बढ़ गए थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लाचार माता-पिता ने अपनी बेटी के लिए दया मृत्यु की लगाई गुहार

Next Post

15 अक्तूबर तक राज्य भर के गरीब परिवारों को कंबल देने का निर्देश

Next Post
15 अक्तूबर तक राज्य भर के गरीब परिवारों को कंबल देने का निर्देश

15 अक्तूबर तक राज्य भर के गरीब परिवारों को कंबल देने का निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d