BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

इराक : हवाई हमले में 2 आईएस आतंकी ढ़ेर, आर्थिक मदद देने वाले को किया गिरफ्तार

by bnnbharat.com
August 17, 2019
in समाचार
इराक : हवाई हमले में 2 आईएस आतंकी ढ़ेर, आर्थिक मदद देने वाले को किया गिरफ्तार

Iraq: 2 IS terrorists arrested in airstrikes, financial aid arrested

Share on FacebookShare on Twitter

बगदाद : इराक के पूर्वी दियाला प्रांत में एक हवाई हमले में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के दो आतंकवादी मारे गए और आतंकवादी संगठन को आर्थिक मदद देने वाले दो लोग पकड़े गए. एक प्रांतीय सुरक्षा अधिकारी ने यह जानकारी दी.

प्रांतीय परिषद की सुरक्षा समिति के प्रमुख सादिक अल-हुसैनी ने शुक्रवार को सिन्हुआ को बताया कि इराकी विमानों ने सलाउद्दीन प्रांत के साथ लगने वाली दियाला की प्रांतीय सीमा के पास मतेइबिजाह क्षेत्र के पास आईएस के ठिकाने पर हवाई हमला किया.

Also Read This:- जम्मू और कश्मीर में आज शनिवार से फोन सेवाएं शुरू हो गईं, इंटरनेट सेवा भी बहाल

अल-हुसैनी ने कहा कि हवाई हमले के परिणामस्वरूप आईएस के दो आतंकवादी मारे गए. इससे पहले, इराकी सुरक्षा बलों ने मतेईबिजाह पर फिर से नियंत्रण करने कोशिश की थी, लेकिन विशाल बीहड़ भूमि और पहाड़ों ने इस क्षेत्र के चरमपंथी आतंकवादियों को खदेड़ना उनके लिए मुश्किल बना दिया.

अल-हुसैनी ने आगे कहा कि इसके अलावा प्रांत में, सुरक्षा बलों ने खुफिया सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई की और हिमरीन पर्वत श्रृंखला में एक अभियान चलाया, जो कि दियाला प्रांत के उत्तरी भाग में फैला है और आईएस को वित्तीय मदद पहुंचाने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

दियाला में बार-बार सैन्य अभियानों को अंजाम दिए जाने के बावजूद, आईएस के बचे-खुचे आतंकवादी अभी भी ईरान के साथ लगी सीमा के पास बीहड़ क्षेत्रों में छिपे हुए हैं, और साथ ही दियाला के पश्चिमी भाग से लेकर हिमरीन पर्वतीय क्षेत्र तक फैले हुए विशाल क्षेत्र में भी छिपे हुए हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

UP पुलिस की गजब कहानी, ठगी से होशियार रहने के लिए लगाए बोर्ड

Next Post

इजरायली कल्याण मंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप, कैबिनेट से दिया इस्तीफा

Next Post
इजरायली कल्याण मंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप, कैबिनेट से दिया इस्तीफा

इजरायली कल्याण मंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप, कैबिनेट से दिया इस्तीफा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d