BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

IS के खिलाफ इराकी बलों का चौथे चरण का अभियान खत्म

by bnnbharat.com
August 28, 2019
in Uncategorized
IS के खिलाफ इराकी बलों का चौथे चरण का अभियान खत्म

Iraqi forces end fourth phase of campaign against IS

Share on FacebookShare on Twitter

बगदाद : इराकी सुरक्षा बलों का पश्चिमी इराक में इस्लामिक स्टेट (IS) के बचे आतंकवादियों के सफाए के लिए बड़े पैमाने पर चलाया गया चौथे चरण का अभियान समाप्त हो गया है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, संयुक्त अभियान कमान (JOC) के मीडिया कार्यालय द्वारा मंगलवार को एक बयान में कहा गया कि ‘विक्ट्री विल’ के चौथे चरण में दो IS आतंकवादियों को मार गिराया गया और छह अन्य को पकड़ लिया गया.

बयान में कहा गया कि अभियान के दौरान, IS आतंकवादियों के छह सुरंगों और 25 ठिकानों को नष्ट कर दिया गया और कुल 53 बम डिटोनेट किए गए, साथ ही बड़ी मात्रा में हथियारों और गोला-बारूद को जब्त किया गया.

इसमें कहा गया कि इराकी सैनिकों ने अभियान के चार दिनों के दौरान 16 गांवों सहित लगभग 43 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में तलाशी ली.

बयान में आगे कहा गया कि इराकी लड़ाकू हेलीकॉप्टर ने कुल 58 हमले किए, जबकि अमेरिकी नेतृत्व वाले गठबंधन सेना के एयरक्राफ्ट ने 14 हमले किए.

JOC ने शनिवार को एक बयान में कहा था कि इराकी प्रधानमंत्री अदेल अब्दुल महदी के निर्देशन में जो इराकी बलों के कमांडर-इन-चीफ भी हैं, सेना ने अनबर प्रांत के रेगिस्तानी इलाकों और अन्य इलाकों में आईएस आतंकवादियों के खिलाफ अभियान चलाया.

2017 के अंत में इराकी सुरक्षा बलों द्वारा देशभर में चरमपंथी IS आतंकवादियों को पूरी तरह से हरा देने के बाद इराक में सुरक्षा की स्थिति में नाटकीय रूप से सुधार हुआ था.

हालांकि, कुछ बचे-खुचे IS आतंकवादी सुरक्षा बलों और नागरिकों के खिलाफ लगातार गुरिल्ला हमले कर रहे हैं और इन आतंकवादियों ने सुरक्षित इलाकों के रूप में रेगिस्तान और बीहड़ क्षेत्रों का सहारा लिया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जम्मू- कश्मीर जुड़ेगा मुख्य धारा से, पीएम देंगे पैकेज की सौगात,आज करेंगे बड़ा एलान

Next Post

कैबिनेट का फैसला: थर्ड और फोर्थ ग्रेड की नौकरी में दूसरे राज्य के अभ्यर्थियों के रास्ते बंद

Next Post
कैबिनेट का फैसला: थर्ड और फोर्थ ग्रेड की नौकरी में दूसरे राज्य के अभ्यर्थियों के रास्ते बंद

कैबिनेट का फैसला: थर्ड और फोर्थ ग्रेड की नौकरी में दूसरे राज्य के अभ्यर्थियों के रास्ते बंद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d