IRCTC ने तत्काल टिकट बुकिंग के लिए confirm tatkal नाम से नया ऐप शुरू किया है. इसके जरिये आप आप किसी भी रूट पर चलने वाली ट्रेनों में today, tomorrow और day after के लिए तत्काल कोटा के तहत उपलब्ध सीटों का विवरण आसानी से प्राप्त कर उसे बुक कर सकते हैं. यानी, आपको अलग-अलग ट्रेन नंबर डालकर उपलब्ध सीट खोजने की जरूरत नहीं होगी. आप एक साथ उस रूट पर चलने वाली सभी ट्रेनों में उपलब्ध टिकट का ब्योरा प्राप्त कर लेंगे. इसके बाद आप आसानी से बिना समय गवाएं अपनी जरूरत के अनुसार टिकट बुक कर सकते हैं.

