BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

IRCTC और SBI कार्ड ने रुपे प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किया क्रेडिट कार्ड

by bnnbharat.com
July 29, 2020
in समाचार
IRCTC और SBI कार्ड ने रुपे प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किया क्रेडिट कार्ड
Share on FacebookShare on Twitter

नई दि‍ल्ली: भारतीय रेलवे की आईआरसीटीसी और एसबीआई कार्ड ने रुपे प्लेटफॉर्म पर सह-ब्रांडेड संपर्क रहित क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया. इस नये क्रेडिट कार्ड को रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को जारी किया.

इस अवसर पर गोयल ने कहा कि हम रेलवे को ‘मेक इन इंडिया’ पहल के साथ सभी क्षेत्रों में आत्म-निर्भर बनाने के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध हैं. रुपे प्लेटफार्म पर काम करने वाला आईआरसीटीसी एसबीआई सह-ब्रांडेड कार्ड रेलवे द्वारा की गई कई ‘मेक इन इंडिया’ गतिविधियों में से एक है.

ग्राहकों को लेन-देन का एक सुरक्षित  माहौल प्रदान करने के उद्देश्य से जारी किया गया नया रुपे क्रेडिट कार्ड नियर फील्ड कम्युनिकेशन (एनएफसी) तकनीक से लैस है. इससे इसके उपयोगकर्ता पीओएस मशीनों पर कार्ड को टैप कर अपने लेन-देन की प्रक्रिया में तेजी ला सकते हैं, इसमें कार्ड को स्वाइप करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

इस कार्ड को अक्सर रेल से सफर करने वाले यात्रियों को पुरस्कृत करने के लिए डिज़ाइन किया गया. नया सह-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड रेल यात्रियों को खुदरा, भोजन और मनोरंजन के साथ-साथ लेन-देन शुल्क में छूट पर विशेष लाभ के साथ रेल यात्रा पर अधिकतम बचत प्रदान करता है.

कार्डधारकों को आईआरसीटीसी की वेबसाइट से प्रथम श्रेणी की एसी, द्वितीय श्रेणी की एसी, तृतीय श्रेणी की एसी, एग्जीक्यूटिव चेयर कार और एसी चेयर कार की बुकिंग करने पर कुल किराए की 10% राशि वापस कर दी जाएगी.

इस कार्ड का इस्तेमाल करने पर ऑनलाइन लेन-देन शुल्क माफी (लेन-देन की राशि का 1%), 1% ईंधन अधिभार छूट और एक वर्ष में रेलवे स्टेशनों पर 4 प्रीमियम लाउंज का मुफ्त उपयोग (प्रति तिमाही एक) करने की सुविधा मिलेगी.

कार्ड के उपयोगकर्ताओं को न्यूनतम खर्च के साथ कार्ड को सक्रिय करने पर 350 बोनस रिवॉर्ड पॉइंट्स प्राप्त होंगे. उपयोगकर्ता आईआरसीटीसी की टिकट वेबसाइट से ट्रेन टिकट खरीदते वक्त जमा किए गए इन रिवार्ड पॉइंट्स को भुना सकते हैं.

रेल यात्रा पर बचत के अलावा, आईआरसीटीसी एसबीआई कार्ड ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल्स के लिए भी कई लाभ प्रदान करता है. ग्राहक ई-कॉमर्स साइटों पर खरीदारी करते समय छूट का लाभ उठा सकते हैं.

रुपे की बढ़ती बाज़ार हिस्सेदारी और भारतीय ग्राहकों के बीच लोकप्रियता हासिल करने के साथ रुपे संचालित आईआरसीटीसी एसबीआई सह-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड रुपे उपयोगकर्ताओं को खरीदारी का एक बेहतर अनुभव प्रदान करने की दिशा में एक और कदम है.

नए  सह–ब्रांडेड  क्रेडिट कार्ड  ‘डिजिटल इंडिया’ की पहल को बढ़ावा देने के लिए आईआरसीटीसी, एसबीआई कार्ड और रूपे की प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं और इसका उद्देश्य रेल यात्रियों के लिए एक सुरक्षित, सुविधाजनक और बेहतर यात्रा अनुभव सुनिश्चित करना है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जन्मदिन पर पौधा देकर लोगों का करें स्वागत

Next Post

जानिये कैसी ईंट से होगा अयोध्या में भूमि पूजन

Next Post
जानिये कैसी ईंट से होगा अयोध्या में भूमि पूजन

जानिये कैसी ईंट से होगा अयोध्या में भूमि पूजन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d