BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विधायक इरफान अंसारी ने प्रधानमंत्री से झारखंड के लिए मांगे 20 हजार करोड़ की सहायता

by bnnbharat.com
April 12, 2020
in Uncategorized
विधायक इरफान अंसारी ने प्रधानमंत्री से झारखंड के लिए मांगे 20 हजार करोड़ की सहायता

विधायक इरफान अंसारी ने प्रधानमंत्री से झारखंड के लिए मांगे 20 हजार करोड़ की सहायता

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी ने झारखंड के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 20 हजार करोड़ की आर्थिक पैकज की मांग की. विधायक ने बताया की जिस रफ्तार से कोरोना झारखंड में भी पांव पसार रहा है और स्थिति दिन-ब-दिन भयावह होते जा रही है. उसी को देखते हुए मैंने प्रधानमंत्री से इसने राशि की मांग की है.

झारखंड में पर्याप्त संसाधन नहीं होने के कारण उचित जांच नहीं हो पा रहा. कोरोना वायरस से लड़ाई के लिए राज सरकार अभी पूरी तरह से तैयार नहीं है. कोविड 19 को हराने के लिए फ्रंट लाइन पर लड़ने के लिए खड़े होने वाले स्वास्थ्य विभाग के पास अभी पर्याप्त संसाधन तक नहीं है. अस्पतालों में पर्याप्त वेंटिलेटर, टेस्टिंग किट, रैपिड टेस्टिंग किट, पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट पीपीई, मास्क, सैनिटाइजर नहीं होने के कारण हम कोरोना के खिलाफ मजबूती से नहीं लड़ पा रहे. परंतु राज्य की हेमंत सरकार उपलब्ध संसाधनों में लगातार प्रयास कर रही है. कोरोना महामारी वर्तमान में खतरनाक चरण में है. इसको देखते हुए सरकार को लोगों का जीवन बचाने के लिए कुछ कड़े फैसले लेने पड़ रहे हैं, इन्हीं में से एक लॉक डाउन है. लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए हर वो प्रयास कर रही है जो जरूरी है.

Also Read This: बार एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट को लिखा पत्र, गर्मियों का अवकाश रद्द करने की मांग

आगे विधायक ने कहा कि हमारे राज के लाखों मजदूर बाहर के राज्य में फंसे हुए हैं और अब स्थिति भुखमरी तक पहुंच गई है. लोगों के पास खाने को पैसे तक नहीं है. ऐसे में मैं प्रधानमंत्री से आग्रह करूंगा इन सभी के खाता में 10-10 हजार रुपए मुहैय्या करा दें. मेरा तो मानना है की यह 10 हजार आपके 15 लाख पर भी भारी पड़ेगा.

Also Read This: जमात से फैले कोरोना वायरस की स्क्रिप्ट नेपाल में तैयार की गई थी !

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बार एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट को लिखा पत्र, गर्मियों का अवकाश रद्द करने की मांग

Next Post

आलमगीर, बन्ना व इरफान की बजाय भाजपा नेता जनता की चिंता करें: आलोक कुमार दूबे

Next Post
आलमगीर, बन्ना व इरफान की बजाय भाजपा नेता जनता की चिंता करें: आलोक कुमार दूबे

आलमगीर, बन्ना व इरफान की बजाय भाजपा नेता जनता की चिंता करें: आलोक कुमार दूबे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d