BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भाजपा विधायकों ने अगर अपने 2 साल का वेतन राहत कोष में दिया, तो मैं अपने 5 साल का वेतन सरेंडर कर दूंगा: इरफान अंसारी

by bnnbharat.com
April 9, 2020
in Uncategorized
भाजपा विधायकों ने अगर अपने 2 साल का वेतन राहत कोष में दिया, तो मैं अपने 5 साल का वेतन सरेंडर कर दूंगा: इरफान अंसारी

भाजपा वाले वीडियो एडिटिंग कर के गलत रूप से पेश कर रहे हैं: डॉ. इरफान अंसारी

Share on FacebookShare on Twitter

जामताड़ा: विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी ने पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी द्वारा दिए गए प्रस्ताव, जिसमें उन्होंने सभी विधायकों को 2 साल का वेतन एवं विधायक निधि देने की मांग की है को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैं बाबूलाल मरांडी को पिछले कई वर्षों से जानता हूं. जब मैं रांची में डॉक्टर था और ये राज्य के पहले मुख्यमंत्री बने थे, यह जितनी बड़ी बड़ी बातें करते हैं उतना कर पाने में वह कभी भी सक्षम नहीं रहे हैं. मैं कहना चाहता हूं कि एक तरफ जहां पूरा देश कोरोना के खिलाफ लड़ाई की मुहिम में लगा हुआ है तो दूसरी तरफ सिर्फ सस्ती लोकप्रियता एवं मीडिया में बने रहने के लिए ऐसे बयान देना समझ से परे हैं.

Also Read This: जरूरतमंदों की मदद कर रहे रामगढ़ के एक दंपत्ति

मैं पूछना चाहता हूं कि क्या एक विधायक दल के नेता होने के नाते आपने अपने सभी भाजपा के विधायकों से बात किया है और क्या वे सभी लोग इस पर राजी हुए हैं? बिना सोचे समझे इस तरह का बयान देना बड़ा ही बचकाना लगता है. भाजपा के ही एक विधायक विरंची नारायण ने कल अपने 1 महीने का वेतन PM CARE में दिया, तो जब उनके खुद के विधायक ही इनकी बात नहीं सुन रहे तो फिर इस तरह का हल्की बयान बाजी करने की क्या आवश्यकता है. मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि अगर भाजपा के सभी विधायकों ने अपने 2 साल का वेतन राहत कोष में दिया तो मैं अपने 5 साल का वेतन सरेंडर कर दूंगा. एक बात और कहना चाहूंगा कि विधायक निधि का जो पैसा होता है वह जनता के विकास के लिए होता है तो उस पैसे को सरेंडर करने का कोई औचित्य नहीं है. अगर आप सच में दान करना चाहते हैं तो अपने वेतन का पैसा दें जिस पर सिर्फ आपका अधिकार होता है.

Also Read This: NSUI ने गरीब, जरूरतमंदों के साथ मनाया 50वां स्थापना दिवस

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पावर ग्रिड उप केंद्र नामकुम द्वारा दलित बस्ती में 250 परिवारों के बीच राशन सामग्री का वितरण

Next Post

सतर्क रहकर निर्देशों का कड़ाई से पालन करें राज्यवासी: हेमंत सोरेन

Next Post
सतर्क रहकर निर्देशों का कड़ाई से पालन करें राज्यवासी: हेमंत सोरेन

सतर्क रहकर निर्देशों का कड़ाई से पालन करें राज्यवासी: हेमंत सोरेन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d