BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

इरफान अंसारी ने खुद को बताया शिव भक्त, पहुंचे बाबा बैद्यनाथ मंदिर

by bnnbharat.com
April 14, 2021
in समाचार
इरफान अंसारी ने खुद को बताया शिव भक्त, पहुंचे बाबा बैद्यनाथ मंदिर
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर: अपने विवादस्पद बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष विधायक इरफान अंसारी ने खुद को शिव भक्त बताया है. उन्होंने बुधवार को शिव भक्त बताते हुए देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर में जाकर पूजा की.

साथ ही कहा कि जब भी मन विचलित होता है वह बाबाधाम आ जाते हैं. चुपके से बाबा मंदिर में शीश नवाते हैं. इरफान अंसारी झारखंड के जामताड़ा जिले के जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं.

अंसारी के पिता फुरकान अंसारी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं. वे गोड्डा लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. विधायक इरफान बुधवार सुबह बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचे. उन्होंने बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना की.

अंसारी ने सांसद निशिकांत दुबे पर आरोप लगाया कि वह बाहरी हैं और पंडा समाज, यहां के ब्राह्मणों को नीचा दिखाने का काम किया है. मधुपुर सीट ब्राह्मण की सीट थी. राज पलिवार का नाम लिए बगैर कहा कि लगातार वहां से जीत रहे थे. वह सीट अब ब्राह्मण के हाथ से चला गया. इरफान ने कहा कि वह संकल्प लिए हैं कि ब्राहम्णों के सम्मान में कभी उनका सर झुकने नहीं देंगे. एक

सवाल के जवाब में कहा कि पिता फुरकान अंसारी से इरफान और बादल ने ट्रेनिंग लिया. सवालिया लहजे में कहा कि आज बादल मंत्री हैं. क्या वह मंत्री नहीं बन सकते थे? कहा कि फुरकान अंसारी ने देवघर और ब्राह्मणों की रक्षा  के लिए बहुत कुछ किया. उन्हीं का बेटा हूं.

देवघर के लिए बहुत कुछ करना है. उनके साथ पूजा करने आए विधायक अकेला यादव ने कहा कि कोरोना संक्रमण से राज्य और राष्ट्र की बाबा रक्षा करें. यही कामना करने आए थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विपक्ष राजनीतिक मतलब साधने के लिए भय का माहौल ना बनाएं: सीएम

Next Post

अफगानिस्तान से सभी सैनिकों को वापस बुलाने संबंधी योजना का ब्योरा देंगे बाइडन

Next Post
जो बाइडन ने सैन्य परिवार कार्यक्रम पर नये सिरे से प्रकाश डाला

अफगानिस्तान से सभी सैनिकों को वापस बुलाने संबंधी योजना का ब्योरा देंगे बाइडन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d