BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

इरफान अंसारी का प्रधानमंत्री से आग्रह, अपने दोनों सांसदों को करें निष्कासित

दोनों ही सांसद एवं उनके परिवार को गवर्नमेंट क्वॉरेंटाइन में रखा जाए-इरफान

by bnnbharat.com
April 15, 2020
in Uncategorized
इरफान अंसारी का प्रधानमंत्री से आग्रह, अपने दोनों सांसदों को करें निष्कासित

इरफान अंसारी का प्रधानमंत्री से आग्रह, अपने दोनों सांसदों को करें निष्कासित

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: आज माननीय विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी ने भाजपा के दो सांसद पीएन सिंह एवं संजय सेठ द्वारा लॉकडाउन में दिल्ली से झारखंड आने पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा एक तरफ जहां लॉकडाउन के कारण झारखंड के लगभग 8 लाख से ज्यादा लोग दूसरे राज्य में फंसे हैं तो दूसरी तरफ भाजपा के यह दोनों सांसद लॉकडाउन का उल्लंघन कर अपनी कार से 3 राज्यों की सीमा लांघ दिल्ली से झारखंड पहुंच गए. मैं पूछना चाहता हूं कि यह दोनों सांसद किसकी अनुमति से दिल्ली से झारखंड वापस आए. मैं चाहूंगा कि उस अनुमति पत्र को सार्वजनिक किया जाए ताकि उसी पत्र के आधार पर मैं भी पास बनवा सकूं और अपने फंसे हुए भाइयों को दिल्ली से वापस झारखंड ला सकूं. आज जिस प्रकार कोरोना अपना जाल फैलाता जा रहा है जिसे लेकर पूरा दोष तबलीगी जमात वालों पर मढ़ा जा रहा है तो मैं कहना चाहूंगा कि उनसे बड़ा दोषी तो भाजपा सरकार के उनके अपने अंग ही है जो सोशल डिस्टेंसिंग के सभी मापदंडों की धज्जियां उड़ा रहे.

Also Read This: तबलीगी जमात मामला: मौलाना साद समेत कई लोगों पर गैर-इरादतन हत्या का केस, 1900 जमातियों को लुकआउट नोटिस जारी 

आगे विधायक ने कहा कि हमारे राज्य के मंत्री को कोरोना संदिग्ध बताते हुए प्रशासन ने उन्हें गवर्नमेंट क्वारंटाइन में रख लिया तो फिर क्या भाजपा के सांसदों के लिए कोई अलग गाइडलाइन बनी है क्या? मैं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस मामले को संज्ञान में लेने की बात करूंगा और कहना चाहूंगा कि इन दोनों सांसदों को अविलंब होम क्वारंटाइन से हटाकर गवर्नमेंट क्वॉरेंटाइन में रखा जाए. साथ ही उनकी पूरी हिस्ट्री को भी लिया जाए की यह लोग किन से मिले और कहां गए और ऐसे सारे संदिग्ध लोगों को क्वॉरेंटाइन में लिया जाए.

साथ ही विधायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी आग्रह किया की इस मामले को संज्ञान में लें और अभिलंब अपने दोनों सांसदों को निष्कासित करें ताकि लॉकडाउन को लेकर जनता और भी गंभीर हो. सिर्फ लाठी-डंडे के बल पर हम लोग लॉकडाउन को सफल नहीं बना सकते.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सांसद संजय सेठ व पीएन सिंह के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई हो: कांग्रेस

Next Post

कोरोना के विरुद्ध यह सामुहिक लड़ाई है, मिलकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें: हेमंत सोरेन

Next Post
कोरोना के विरुद्ध यह सामुहिक लड़ाई है, मिलकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें: हेमंत सोरेन

कोरोना के विरुद्ध यह सामुहिक लड़ाई है, मिलकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें: हेमंत सोरेन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d