BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना का डर: IRS ऑफिसर ने तेजाब पीकर दी जान

by bnnbharat.com
June 15, 2020
in समाचार
कोरोना का डर: IRS ऑफिसर ने तेजाब पीकर दी जान
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: लोगों में कोरोना का खौफ इस कदर बढ़ गया है कि वह अपने से ज्यादा परिवार के लिए परेशान हैं. द्वारका इलाके में ऐसा ही एक मामला सामने आया. यहां पर कोरोना संक्रमण के डर से आईआरएस अधिकारी (IRS Officer) शिवराज सिंह ने एसिड पीकर खुदकुशी कर ली.

इस बात का पता लगते ही परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. वह आयकर विभाग में अपर आयुक्त के पद पर तैनात थे. करीब 3 दिन पहले ही उनका कोरोना टेस्ट हुआ था, जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी. इसके बावजूद उन्हें लगता था कि कोरोना होने पर बच्चे व परिवार के अन्य लोग परेशान हो जाएंगे.

द्वारका जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार वर्ष 2006 के आईआरएस अधिकारी शिवराज सिंह (56) द्वारका के सेक्टर-6 स्थित सन्मति अपार्टमेंट में रहते थे. उनकी ड्यूटी आरके पुरम स्थितआयकर विभाग के कार्यालय (Income Tax Department Office) में थी.

रविवार शाम वह घर से बाहर निकले और अपार्टमेंट के बाहर खड़ी कार में बैठकर तेजाब पी लिया. इसके बाद जब शरीर में जलन होने लगी तो वह कार से बाहर निकलकर सारे कपड़े उतारकर फेंक दिए.

अपार्टमेंट के गार्ड ने परिजनों को इसकी सूचना दी. परिजन उन्हें तुरंत पास में स्थित अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

बताया जा रहा है कि उनके पास एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उन्होंने बच्चों को परेशान नहीं करने की बात कही है, साथ ही ऑफिस से भी परेशान नहीं करने की बात कही है. द्वारका पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

महिला की पत्थर से सिर कूचकर हत्या, नग्न अवस्था में मिला शव

Next Post

मीटू मूवमेंट: झूठे आरोप के चलते मेरे एक फैन की हुई थी मौत- नवाजुद्दीन सिद्दीकी

Next Post
मीटू मूवमेंट: झूठे आरोप के चलते मेरे एक फैन की हुई थी मौत- नवाजुद्दीन सिद्दीकी

मीटू मूवमेंट: झूठे आरोप के चलते मेरे एक फैन की हुई थी मौत- नवाजुद्दीन सिद्दीकी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d