BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

क्या मोदी सरकार के सुधारों से ही हो रही है भारतीय अर्थव्यवस्था की हालत गंभीर?

by bnnbharat.com
September 27, 2019
in समाचार
क्या मोदी सरकार के सुधारों से ही हो रही है भारतीय अर्थव्यवस्था की हालत गंभीर?

Is the condition of Indian economy serious due to reforms of Modi government?

Share on FacebookShare on Twitter

भारतीय अर्थव्यवस्था की हालत बेहद गंभीर है. सारे सेक्टर मंदी की मार झेल रहे हैं. कई कंपनियां बंद हो गई हैं, तो कईयों को अपने प्लांट बंद करने पड़े हैं. ऑटो सेक्टर हो या रियल एस्टेट सेक्टर सारे खरीददारों की बाट जोह रहे हैं. वहीं शेयर बाजार भी हिचकोले खा रहा है. ऐसे में यह सवाल उठता है कि कहीं सरकार के सारे सुधार वाले कदम ही तो काम नहीं खराब कर रहे. मोदी सरकार के किसी भी कदम का अर्थव्यवस्था पर कोई कारगार असर नहीं देखने को मिल रहा है. बात करें बैंकों के विलय की तो कहा जा रहा है कि यह अगले कुछ वर्ष तक बैंकों पर बड़ा भारी पड़ेगा? बैंकों के वियल के तरीकों पर भी सवाल उठ रहे हैं.

 

जानकारों का कहना है कि बैंकों को कुछ पूंजी देकर एक चरणबद्ध विलय 2014 में ही शुरू हो सकता था, या फिर स्टेट बैंक (सहायक बैंक) और बैंक ऑफ बड़ौदा (देना बैंक) के ताजा विलय के नतीजों का इंतजार किया जा सकता था. इस समय मंदी दूर करने के लिए सस्ते बैंक कर्ज की जरूरत है, लेकिन अब बैंक कर्ज बांटने की सुध छोड़कर बहीखाते मिला रहे हैं और घाटा बढ़ने के डर से कांप रहे हैं.

आज तक की खबर के मुताबिक नुकसान घटाने के लिए कामकाज में दोहराव खत्म होगा यानी नौकरियां जाएंगी. बैंकों के पास डिपॉजिट पर ब्याज की दर कम करने का विकल्प नहीं है, जमा टूट रही है तो फिर वह रेपो रेट के आधार पर कर्ज कैसे देंगे? यह सुधार भी बैंकों के हलक में फंस गया है.

वहीं रेरा यानी रियल एस्टेट रेगुलेटरी बिल की वजह से रियल एस्टेट सेक्टर का बंटाधार हो गया, हालांकि यह एक बड़ा सुधार था, लेकिन यह आवास निर्माण में मंदी के समय प्रकट हुआ. इसका असर यह हुआ कि लाखों प्रोजेक्ट बंद हो गए. डूबा कौन? ग्राहकों का पैसा और बैंकों की पूंजी. अब जो बचेंगे वे मकान महंगा बेचेंगे. रिजर्व बैंक ने यूं ही नहीं कहा कि भारत में मकानों की महंगाई सबसे बड़ी आफत है और यह बढ़ती रहेगी, क्योंकि कुछ ही बिल्डर बाजार में बचेंगे.

कुछ ऐसा ही ऑटोमोबाइल सेक्टर के साथ भी हुआ है. यह सेक्टर मंदी की मार झेल रहा है और उसी वक्त सुधारों का सेहरा इस सेक्टर के सर बांध दिया गया. मांग में कमी के बीच डीजल कारें बंद करने और नए प्रदूषण के नियम लागू किए गए. वहीं सरकार बैटरी वाहनों पर जोर दे रही है. इसका असर ये हुआ कि कई कंपनियां बंद होने की कगार पर हैं.

 

मोदी सरकार का एक और फैसला सिंगल यूज प्लास्टिक बंद करना भी बिना सोचे ही ले लिया गया. सिंगल यूज प्लास्टिक बंद होना चाहिए, लेकिन विकल्प तो सोच लिया जाता. इस मंदी में केवल प्लास्टिक ही एक ऐसा लघु उद्योग है जो सुचारू रूप से चल रहा है, लेकिन यह फैसला इस उद्योग को बर्बाद कर देगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सियासत में अटका हिमाचल का इकलौता केंद्रीय विश्वविद्यालय

Next Post

GATE 2020: गेट रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ी

Next Post
GATE 2020: गेट रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ी

GATE 2020: गेट रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d