BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

क्या गले में है खराश? अपनायें ये उपाय

by bnnbharat.com
July 15, 2020
in समाचार
क्या गले में है खराश? अपनायें ये उपाय
Share on FacebookShare on Twitter

हेल्थ डेस्क:  सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियों से अक्सर हम बदलते मौसम में घिर ही जाते हैं. बंद नाक और गले में खराश हमें जकड़ लेता है. हम कभी काम के चलते डॉक्टर के पास नहीं जा पाते. अगर आप अपने गले की खराश का सही से इलाज न करें तो यह आगे चलकर गंभीर समस्या का रूप ले सकता है. ऐसे में कुछ घरेलू और आसान उपाय के मदद से आप गले की खराश से राहत पा सकते हैं.

गर्म पदार्थों का सेवन
गर्म अदरक-तुलसी की चाय, सूप, आदि पिएं. इनसे भी गला खुलता है.

गुनगुने पानी में नमक डाल कर गरारे करना

गुनगुने पानी में थोड़ा-सा नमक डालकर फिर उससे गरारे करें. इससे आपके गले में मौजूद कीटाणुओं का सफाया होगा और जमे हुए कफ को बाहर आने में मदद मिलेगी. इसके बाद आपको काफी राहत मिलेगी.

खाने में परहेज
खट्टे पदार्थों का सेवन न करें। हल्का, बिना तेल-मसाले वाला खाना खाएं. डायट का ध्यान न रखने पर आपकी समस्या बढ़ सकती है.

स्टीम
आप हॉट शावर में या स्टीमर के जरिए स्टीम ले सकते हैं.

गले को दे गर्मी

हीट पैड के जरिए या गर्म पानी में टावल को लपेट कर अपने गले पर रखें. इससे आपके गले को गर्मी मिलेगी और गले में जमा कफ बाहर आएगा.

अदरक
अदरक को कूट कर मुंह मे रखें और चूसते रहे. अदरक के रस से भी गले की खराश से राहत मिलती है.

काढ़ा
1 कप पानी में 4-5 कालीमिर्च और तुलसी की कुछ पत्तियों को उबाले और काढ़ा बनाएं. इस काढ़े का दिन में 2 बार सेवन करें.

मुलेठी
गले से जुड़ी हर समस्या के लिए मुलेठी रामबाण हैं. इसका उपयोग गायक भी अपनी आवाज मधुर बनाने के लिए करते हैं. मुलेठी को मुंह में रखकर चूसते रहें. इसका रस आपके गले को आराम देगा.

कालीमिर्च और शहद
पिसी हुई कालीमिर्च में शहद मिलाकर खाएं. इससे न सिर्फ गले को बल्कि खांसी में भी राहत मिलती है.

थ्रोट सूदनर्स

कई अच्छे ब्रांड्स की देसी गोलियां आती हैं जिनमें अदरक, मुलेठी, काली मिर्च आदि होती हैं. इन्हें चूसते रहने से भी आपको लाभ हो सकता है लेकिन ध्यान रहे किसी ऐसी-वैसी गोली को न खरीदें. सिर्फ कोई अच्छे आयुर्वेदिक ब्रैंड की ही गोली खरीदा करें.

क्या न करें

स्मोकिंग न करें.
ठंडे पेय पर्दाथों का सेवन न करें.
तेल-मसालेदार, खट्टा खाना न खाएं.
ज्यादा भारी व्यायाम न करें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बिहार के अपर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी को हुआ कोरोना, हुए आइसोलेट

Next Post

भारतीय रेलवे ने सुरक्षित सफर के लिए बनाया ‘कोरोना काल के बाद का विशेष कोच’

Next Post
भारतीय रेलवे ने सुरक्षित सफर के लिए बनाया ‘कोरोना काल के बाद का विशेष कोच’

भारतीय रेलवे ने सुरक्षित सफर के लिए बनाया ‘कोरोना काल के बाद का विशेष कोच’

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d