BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कहीं S-400 में तो नहीं लगे चीनी सॉफ्टवेयर, सरकार करे जांच: भाजपा

by bnnbharat.com
June 30, 2020
in समाचार
कहीं S-400 में तो नहीं लगे चीनी सॉफ्टवेयर, सरकार करे जांच: भाजपा
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: भारत सरकार ने चीन को बड़ा झटका देते हुए सोमवार को टिक टॉक समेत 59 चीनी एप पर प्रतिबंध लगा दिया. भारत और चीन के बीच जारी सीमा विवाद के बाद से ही टिक टॉक एप को प्रतिबंधित करने की मांग की जा रही थी.

इसी बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी का कहना है कि सरकार को इस बात की भी जांच करनी चाहिए कि कहीं एस-400 में चीनी सॉफ्टवेयर तो नहीं लगे हैं.

स्वामी ने ट्विटर पर लिखा, ‘सोशल मीडिया में चीनी एप्स पर प्रतिबंध लगाने के बाद सरकार को हमारे सशस्त्र बलों को जोखिम में डालने से पहले एस-400 में चीनी सॉफ्टवेयर और एप्स की जांच करनी चाहिए.’

बता दें कि भारत सरकार ने रूस के साथ एस-400 मिसाइल सिस्टम खरीदने के लिए करार किया हुआ है. हाल ही में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रूस का दौरा भी किया था. भारत ने पांच अक्तूबर, 2018 को 5.43 बिलियन डॉलर (40,000 करोड़) के कांट्रैक्ट पर रूस के साथ हस्ताक्षर किए थे.

इस कांट्रैक्ट के तहत रूस भारत को एस-400 मिसाइल सिस्टम देगा. भारत ने यह रक्षा सौदा अमेरिका की उस धमकी के बाद भी किया था, जिसमें उसने रूस से हथियार या ईरान से तेल खरीदने वाले देशों पर काट्सा के तहत प्रतिबंध लगाने की बात कही थी.

 

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अपने हक और अधिकार को पहचानने में कोई गलती ना करें: समाजसेवी राजीव रंजन राजू

Next Post

पुलिस ने नशीले पदार्थ के साथ युवक को किया गिरफ्तार

Next Post
पुलिस ने नशीले पदार्थ के साथ युवक को किया गिरफ्तार

पुलिस ने नशीले पदार्थ के साथ युवक को किया गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d