BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

क्या ये आहट तीसरे विश्व युद्ध की है

by bnnbharat.com
January 8, 2020
in Uncategorized
क्या ये आहट तीसरे विश्व युद्ध की है

क्या ये आहट तीसरे विश्व युद्ध की है

Share on FacebookShare on Twitter

तेहरान/वॉशिंगटनः  ईरान-अमेरिका में तनाव अपने चरम पर  है पूरी दुनिया इनके अगले कदम के कयास में नजरें टिकाई हुई है. अगर दोनो देशों ने संयम नहीं बरता तो दुनिया पर एक और विश्व युद्ध की ओर झुक जाएगी. पिछले कई दिनों से दोनों राष्ट्र एक दूसरे पर हमला कर अपनी शक्तियों का प्रदर्शन कर रहे साथ ही  धमकी और चेतावनी का भी दौर चल रहा .

बुधवार तड़के ईरान का इराक में अमेरिकी सेना के 2 ठिकानों पर हमला, फिर तेहरान के पास 176 यात्रियों वाले प्लेन का क्रैश होना और इसके ठीक बाद ईरान में भूकंप के दो झटके. ईरान में सुबह से चल रहे नाटकीय घटनाक्रम से दुनिया की धड़कनें बढ़ी हुई हैं.

अमेरिकी के राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिकी सेना पर ईरानी हमले के बाद ‘ऑल इज़ वेल’ का ट्वीट जरूर किया, लेकिन खाड़ी के हालात सामान्य नहीं दिख रहे है. ईरानी मीडिया हमले में 80 सैनिकों के मारे जाने तक का दावा कर रहा है.

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव अब चरम पर जा पहुंचा है. ईरान में बुधवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे जनरल सुलेमानी की मौत का बदला लेने के लिए एक दर्जन से ज्यादा मिसाइलें इराक में अमेरिका के दो सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए दागीं.

तेहरान के इस हमले के बाद अमेरिका ने स्थिति की समीक्षा की. राष्ट्रपति ट्रंप ने अपनी सेनाओं को दुनिया में सबसे ताकतवर बताते हुए ट्वीट किया कि वह आज इसपर प्रतिक्रिया देंगे. ईरान के हमले के बाद अमेरिका भी स्थिति की समीक्षा करने में जुट गया है. जनरल कासिम सुलेमानी के मारे जाने के बाद ही ईरान बौखलाया हुआ है और उसने अमेरिका से इसका बदला लेने की बात कही थी.

उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस हमले के बाद ट्वीट कर कहा था कि ‘ऑल इज वेल’। हालांकि इन सबके बीच खाड़ी क्षेत्र में तनाव चरम पर पहुंच गया है. इस हमले के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है। भारत, चीन, ताइवान, सिंगापुर और मलयेशिया ने अपने यात्री विमानों की उड़ान इराक और ईरान के ऊपर से रोक दी है. मलयेशिया ने कई विमानों को डायवर्ट कर दिया है.

अमेरिका ने भी अपने यात्री विमानों की उड़ानें इस क्षेत्र में रोक दी हैं. भारत ने मौजूदा तनाव को देखते हुए विमान कंपनियों को इराक और ईरान के ऊपर से विमान नहीं ले जाने की सलाह दी है. इस हमले के बाद कुछ देर बाद ही यूक्रेन का एक बोइंग 737 विमान तेहरान एयरपोर्ट के नजदीक उड़ान भरते ही क्रैश कर गया. इसमें क्रू मेंबर्स समेत 176 यात्री सवार थे.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, तकनीकी खराबी के कारण विमान क्रैश हुआ है. इस हादसे में सभी 176 लोग मारे गए हैं. ईरान के रेड क्रिसेंट ने बताया कि इस दुर्घटना में विमान में सवार सभी 176 यात्री मारे गए हैं. रेड क्रिसेंट के चीफ ने न्यूज एजेंसी INSA को बताया, ‘PS-752 विमान में सवार किसी यात्री के बचने की उम्मीद बेहद कम है.’

अभी ये हलचलें थमी भी नहीं थीं कि ईरान में दो घंटे के अंदर दो भूकंप के झटके महसूस किए गए. पहले भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई जबकि दूसरा भूकंप 4.9 का आया था. रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के बुशेहर शहर के करीब आए भूकंप में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.

खास बात ये है कि जहां भूकंप आए हैं वहां ईरान के न्यूक्लियर प्रतिष्ठान भी हैं. हालांकि बताया जा रहा है कि ये झटके प्राकृतिक हैं और इसके आज हो रही घटनाओं से कोई संबंध नहीं है. इराक में मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीयों को अगले आदेश तक इराक की यात्रा नहीं करने की सलाह दी गई है.

विदेश मंत्रालय द्वारा जारी विज्ञप्ति में इराक में रह रहे भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और वहां यात्रा न करने की सलाह दी गई है. बगदाद में हमारे हाई कमीशन और इरबिल स्थित काउंसुलेट सामान्य कामकाज जारी रखेंगे और इराक में रह रहे भारतीयों को सभी प्रकार की सेवाएं जारी रखेंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Airport पर यात्री से 4 लाख का सोना जब्त

Next Post

जल्लाद पवन निर्भया कांड के दोषियों को देगा फांसी, योगी सरकार ने दी हरी झंडी

Next Post
जल्लाद पवन निर्भया कांड के दोषियों को देगा फांसी, योगी सरकार ने दी हरी झंडी

जल्लाद पवन निर्भया कांड के दोषियों को देगा फांसी, योगी सरकार ने दी हरी झंडी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d