रांची : मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को इसाफ बैंक की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 10 लाख रूपये का चेक सौंपा गया. उक्त राशि कोरोना संक्रमण से बचाव में व्यय किया जाएगा. मुख्यमंत्री को इसाफ संस्था की ओर से बांस से निर्मित डस्टबीन, बांस का बुके व अन्य उत्पाद भेंट स्वरूप इसाफ के पदाधिकारियों ने दिया. मुख्यमंत्री ने बैंक द्वारा निर्वहन किये गए इस सामाजिक दायित्व के लिए धन्यवाद दिया. इस अवसर पर श्री जयवंत होरो, अजित सेन, सुदीप्तो त्रिवेदी व सत्यप्रकाश उपस्थित थे.

